फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कबीरा के दर्शन से 1000 विद्यार्थियों को कराया रूबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
महिंद्रा कबीरा फेस्टिवल का 9वां संस्करण 19 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इसके पहले जिले के 10 से अधिक स्कूलों व कॉलेजों के एक हजार से अधिक विद्यार्थियों को संत कबीरदास के जीवन दर्शन से रूबरू कराया गया।
विज्ञापन

फेस्टिवल की टीम ने तीन दिनों तक विद्यार्थियों को कबीर दर्शन से जुड़ी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया और संत धारा से उनका अपनापन महसूस कराया। उन्हें कबीरा आर्ट प्रोजेक्ट में भाग लेने का मौका मिला। उनके द्वारा बनाई गई कला को प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ प्रदर्शित किया गया। उन्हें मार्गदर्शन के साथ व्यापक मंच मिला और वे सक्रिय कलाकार समूह का हिस्सा भी बने।
महिंद्रा के वाइस प्रेसिडेंट एवं कल्चरल आउटरीच के हेड जय शाह ने बताया कि 21 दिसंबर तक फेस्टिवल चलेगा। इसमें संवाद, संगीत और कविता आदि के जरिए कबीर की कालजयी विचारधारा आमजन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। टीमवर्क आर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर संजॉय के रॉय आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें