रिंग टेनिस के सेमीफाइनल में पहुंची यूपी टीम। स्वयं
काशी की 10 बेटियों ने अपने शानदार खेल से यूपी की टीम को तीसरी राष्ट्रीय रिंग टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन यूपी की टीम जीतकर दर्ज शीर्ष पर रही। यूपी के अलावा तमिलनाडु, तेलंगाना और ओडिशा ने टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन देशभर के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। टीम चैंपियनशिप के मुकाबले रोमांचक रहे। व्यक्तिगत वर्ग के मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल में भी कड़े मुकाबले होंगे। इसमें तमिलनाडु की करिश्मा और लतीश की जोड़ी का सामना गुजरात की मेहक डोबरिया और गीत से होगा। उत्तर प्रदेश के वेदांत जायसवाल और श्रेया यादव ने भी मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। तेलंगाना के खिलाड़ियों ने भी अगले दौर में जगह बनाई। रिंग टेनिस एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की महासचिव मनीषा रानी ने बताया कि प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम दिन टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल और फाइनल खेले जाएंगे। व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल मुकाबले भी इसी दिन होंगे। इसके बाद विजेता खिलाड़ियों और टीमों को सनबीम स्कूल, बलिया में सम्मानित किया जाएगा। इस चैंपियनशिप का आयोजन रिंग टेनिस एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश और सनबीम स्कूल, बलिया के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। यह रिंग टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।