फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडर्न सुरक्षा सिस्टम से लैस होगा वाराणसी का कैंट स्टेशन

Sun, 27 Jul 2014 09:05 PM IST
विनोद कुमार तिवारी/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की तर्ज पर वाराणसी कैंट स्टेशन की सुरक्षा पुख्ता की जाएगी। जल्द ही इस स्टेशन को उच्च तकनीक वाली सुरक्षा प्रणाली इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन


नई तकनीक के अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही, जन संबोधन प्रणाली को और विकसित किया जाएगा। इन सुरक्षा प्रबंधों पर दस करोड़ रुपये खर्च होंगे।

आतंकी और अराजक गतिविधियों के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। वाराणसी के अलावा लखनऊ और गोरखपुर रेलवे स्टेशन को भी इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की तर्ज पर विकास

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन यात्री सुविधाओं और सुरक्षा संबंधी इंतजामों का जायजा लेंगे। इसके मद्देनजर रेलवे प्रशासन तैयारियों में जुटा है।

स्टेशन को इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम से लैस करने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने की तैयारी है।

रेलवे के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक आतंकी घटनाओं को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की तर्ज पर वाराणसी कैंट की सुरक्षा पुख्ता की जाएगी।

आतंकी आशंकाओं के मद्देनजर तैयारी

इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम के जरिये स्टेशन परिसर पूरी तरह अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों की निगरानी में होगा। सीसीटीवी कंट्रोल रूम से स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा सकेगी।

भीड़ नियंत्रण, आग लगने या किसी भी आपात चुनौती से तत्काल निबटा जा सकेगा।

बता दें कि कैंट स्टेशन पर आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद स्टेशन पर फिलहाल डोर फेम मेटल डिटेक्टर तक नहीं है। तमाम सीसीटीवी कैमरे भी खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

क्या है इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम?

इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम के तहत सीसीटीवी, सर्विलांस सिस्टम, एक्सेस कंट्रोल सिस्टम, पर्सनल एंड बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम, एक्सप्लोसिव डिटेक्शन एंड डिस्पोजल सिस्टम लगाए जाएंगे और इन सभी को एकीकृत किया जाएगा।

सीसीटीवी और सर्विलांस सिस्टम के तहत इंटरनेट प्रोटोकाल बेस्ड विभिन्न प्रकार के डिजिटल कैमरे और नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर भी लगाए जाएंगे।

एक्सेस कंट्रोल सिस्टम में अंडर व्हिकल स्कैनर भी होगा। आम तौर पर हवाई अड्डों की सुरक्षा प्रणाली इसी सिस्टम आधारित होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें