फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में थम गए रोडवेज बसों के पहिए

Tue, 25 Jun 2013 12:22 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
समान कार्य के लिए समान वेतन समेत 14 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने सोमवार आधी रात से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मोर्चे ने दावा किया कि प्रदेश भर में कार्य बहिष्कार से निगम की बसों के पहिए थम गए हैं। मोर्चा के संयोजक जसवंत सिंह एवं संविदा यूनियन के अध्यक्ष रामराज विश्वकर्मा ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक बेमियादी कार्य बहिष्कार चलेगा।

दूसरी तरफ निगम ने भी मोर्चा पदाधिकारियों से बातचीत से इनकार करते हुए संचालन के वैकल्पिक इंतजाम कर लिए हैं।

निगम का कहना है कि कार्य बहिष्कार पर उतरे कर्मियों ने संचालन प्रभावित करने का प्रयास किया तो कड़ाई से निपटा जाएगा। इससे मोर्चा एवं निगम प्रबंधन में टकराव के आसार उत्पन्न हो गए हैं।
विज्ञापन


निगम ने फिलहाल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए हैं।

प्रदर्शनकारी कैमरे की नजर में रहेंगे ताकि कार्य बहिष्कार व बस संचालन में व्यवधान डालने वाले कर्मियों की पहचान की जा सके और और उनके खिलाफ कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें