फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी हक को लगी गोली तलाश रही सीबीआई

Thu, 04 Apr 2013 01:16 AM IST
कुंडा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के पहले और बाद में तीन-चार दिन ढिलाई के बाद अब डीएसपी जिया उल हक हत्याकांड की जांच ने फिर तेजी पकड़ ली है।
विज्ञापन


एक महीने में सौ से अधिक लोगों से पूछताछ के बाद बुधवार को सीबीआई टीम के कई सदस्य पूरे दिन बलीपुर गांव में उस गोली की तलाश करते रहे जिससे सीओ की मौत हुई।

गोली की तलाश में टीम ने उस स्थान का बड़ा हिस्सा खोदवा डाला जहां सीओ की लाश मिली थी। खोदाई के बाद मिट्टी छानी गई लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

25 लोग तलब
बुधवार को टीम ने पूछताछ के लिए निलंबित कोतवाल सर्वेश मिश्र, प्रधान के भाई पवन यादव, बेटे योगेन्द्र उर्फ बबलू, टिंकू सिंह समेत 25 लोगों को एक साथ पूछताछ के लिए तलब किया।
विज्ञापन


उनसे पूछताछ के बाद गांव के अन्य नामों की लिस्ट बनाई। एक लिस्ट हथिगवां थाने के दरोगा गंगा प्रसाद कटियार को थमा दी और बुलाने को कहा। दरोगा लिस्ट लेकर गांव में घर-घर लोगों के नाम की तस्दीक करता रहा लेकिन देर रात कर कोई हाथ नहीं लगा।

जल्द पर्दा उठेगा
सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में तमाम चीजों का खुलासा हुआ है लेकिन सुबूत न मिलने से यह साफ नहीं हो सका कि सीओ को किस पिस्टल, रिवाल्वर से गोली मारी गई थी। हालांकि बातचीत में सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही घटना से पर्दा उठेगा और आरोपी जेल की सलाखों की पीछे होंगे।

राजा भैया पर और कसा घेरा
सीओ जियाउलहक समेत तिहरे हत्याकांड में राजा भैया के इर्द गिर्द सीबीआई का घेरा कसता जा रहा है। सीबीआई ने पिछले कुछ दिनों ने राजा भैया के करीबियों से कई दफे पूछताछ की है।

बुधवार को भी सीबीआई ने सुबह ही राजा भैया के रिश्तेदार और एमएलसी अक्षय प्रताप को पूछताछ के लिए बुला लिया। बलीपुर के पूर्व प्रधान नन्हें यादव के भाई पवन के आरोपों के मद्देनजर उनसे घंटों पूछताछ की गई।

पवन ने आरोप लगाया था कि रजा भैया के करीबी लोग उसके परिजनों को लगातार धमकी दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने अक्षय प्रताप और पवन का आमना सामना कराया और तमाम सवालों पर सामने ही पूछताछ की।

राजा भैया के करीबी से पूछताछ
इसके अलावा राजा भैया के वाहन चालक रोहित और प्रतिनिधि हरिओम का भी आमना सामना कराया गया।
सूत्रों की मानें तो तीनों से घटना के बाद कई बार पूछताछ की गई।

बताया गया कि बयानों में अंतर होने के कारण सीबीआई ने सभी को दोबारा तलब किया। टीम ने राजा भैया के करीबियों से पूछा कि घटना की जानकारी उन्हें कब लगी, कितनी देर में वे घटना स्थल पर पहुंचे, वहां क्या देखा।
विज्ञापन


इसके अलावा पीएम हाउस में अक्षय प्रताप की मौजूदगी पर भी सवाल किए गए। कहा जा रहा है कि कई चरणों की पूछताछ में सीबीआई को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।

कहीं घटना को लेकर अलग अलग बयान, फिर आमना सामना होने पर बयानों में बदलाव को लेकर सीबीआई ने सख्त रुख अपना लिया है। बुधवार को सीबीआई राजा भैया के करीबियों को दिन भर बैठाए रखा। बलीपुर और आसपास गांव के कई लोगों को बुलाया गया और उन्हीं के सामने राजा के करीबियों से पूछताछ की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें