अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर जोर देते हुए बताया कि 21 एयरपोर्ट, 56 प्रतिशत एक्सप्रेसवे, और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के साथ राज्य ने प्रति व्यक्ति आय को 48,000 से 1,24,000 रुपये तक पहुंचाया। यह नेतृत्व के विजन और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश का परिणाम है।
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में 'उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की रणनीति' सत्र आयोजित किया गया। यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने कहा, 'बहुत बहुत धन्यवाद अमर उजाला परिवार का यह मंच देने के लिए। मैं उत्तर प्रदेश से आता हूं, मेरी पढ़ाई भी यहीं हुईं। जब हम लोग छोटे थे तो सोचते कि डेवलप स्टेट से तुलना होती थी कि महाराष्ट्र में, मुंबई में क्या-क्या अच्छी चीज हो रही हैं।'
विज्ञापन
सीईओ मयूर माहेश्वरी ने कहा, 'फिर उसके बाद हम लोगों ने पढ़ाई की, इंजनीयरिंग की। पढ़ाई करने के बाद जब राज्य में आए, तब उस जर्नी को मैं आज देखता हूं तो आप अनुभव करिए कि लीडरशिप का विजन क्या ट्रांसफॉर्मेशन देता है, मैं आपको आपको इसका कुछ उदाहरण देता हूं।'
'21 एयरपोर्ट वाला राज्य उत्तर प्रदेश है'
मयूर माहेश्वरी ने कहा, 'पिछले सात साल से उत्तर प्रदेश में इस सरकार में इंफ्रास्ट्रक्चर पर जो फोकस हुआ है। किसी भी सिस्टम को बनाने के लिए एक इनपुट चलता है, उसके बाद उसके आउट्स कम आते हैं। माहेश्वरी ने कहा कि आप देखिए सरकार ने पिछले दस वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर को फंडामेंटल ड्राइवर ऑफ ग्रोथ माना है। चाहे रोड हो, हाइवे हो, कनेक्टिवटी, 21 एयरपोर्ट वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। 75 जिले हैं और आप समझिए हर तीन से चार जिलों के बीच एक एयरपोर्ट, ऐसा तो डेवलप प्रदेश का डेवलेप कंट्री में इतनी प्रिजेंश नहीं है।'
'देश के 56 प्रतिशत एक्सप्रेसवे आज उत्तर प्रदेश में हैं'
उन्होंने कहा, 'देश के 56 प्रतिशत एक्सप्रेसवे आज उत्तर प्रदेश में हैं। सबसे ज्यादा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का जो नेटवर्क है वो उत्तर प्रदेश के पास है। इन सब का परिणाम क्या हुआ उसके बारे में अब आपको बताता हूं, प्रति व्यक्ति आय जो हमारी 48,000 रुपये थी 2016-17 में जो आज 1,24,000 है। जबकि हमारी आबादी का बेस लगभग 25 करोड़ है। इतनी बड़ी आबादी के आधार को प्रतिव्यक्ति आय में 2.5 का इजाफा करना वो भी सात-आठ साल में, ये हम सब के लिए एक बहुत बड़ा माइलस्टोन है।