फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के बाद होंगे PCS के इंटरव्यू

Wed, 26 Feb 2014 01:32 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आयु सीमा में छूट के संबंध में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लोअर सबऑर्डिनेट-2013 प्रारंभिक परीक्षा तथा लोअर सबऑर्डिनेट-2008 के इंटरव्यू की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सबकुछ ठीक रहा तो बोर्ड एग्जाम के बाद प्रारंभिक परीक्षा होगी। वहीं साक्षात्कार पीसीएस के बाद संभावित है।
प्रतियोगियों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 19 जनवरी को प्रस्तावित प्रारंभिक परीक्षा इसके दो दिन पहले स्थगित कर दी गई थी।

इसके अगले दिन लोअर सबऑर्डिनेट-2008 का इंटरव्यू भी बीच में रोक दिया गया। हालांकि अब सभी तरह के गतिरोध दूर हो गए हैं। आयोग सूत्र के अनुसार अफसर अप्रैल से पहले परीक्षा कराने की तैयारी में हैं।

यदि पूर्व में निर्धारित सभी स्कूलों से अनुमति मिल गई तो अभ्यर्थियों को दोबारा वही केंद्र निर्धारित किए जा सकते हैं। इस संबंध में अफसरों की बुधवार को बैठक भी संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद संबंधित स्कूलों से संपर्क किया जाएगा। हालांकि सचिव अनिल कुमार यादव ने इस बारे में अधिक बोलने से मना कर दिया।

उनका कहना है कि इस संबंध में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन जल्द से जल्द परीक्षा कराने की कोशिश होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें