फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी औरतों से कौन रेप करता है: एएसपी

Sat, 23 Mar 2013 07:53 AM IST
देवरिया/लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी रेप बिल पास होने के बाद भी महिलाओं की स्थिति में सुधार नहीं दिख रहा। और तो और पुलिस अधिकारी भी रेप जैसे मामले में संवेदनशील नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को दुराचार की शिकार एक महिला के घावों पर मरहम लगाने की बजाए जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ने यह कह कर कि पुरानी औरतों के साथ कौन बलात्कार करता है, जख्मों को कुरेद दिया।

एएसपी की आपत्तिजनक टिप्पणी पर पुलिस विभाग ने माफी मांगी है। पुलिस महानिदेशक एसी शर्मा ने एएसपी से स्पष्टीकरण तलब किया है। एएसपी को दो दिन में जवाब देना है।
विज्ञापन


20 मार्च की रात में बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की जिसके चलते वह बेहोश हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम साढ़े चार बजे विवाहिता अपने परिजनों के साथ अपर पुलिस अधीक्षक केशवचंद्र गोस्वामी के पास आई तथा अपना दुखड़ा सुनाने लगी।

एएसपी दुराचार की शिकार महिला से पूछताछ शुरू कर दी। जब महिला ने यह बताया कि उसका बड़ा बेटा 15 साल का है तो एएसपी अपने तेवर में आ गए।

उन्होंने महिला और परिजनों को न्याय की दिलासा देने के बाद यह कह दिया कि इतनी पुरानी औरत के साथ बलात्कार कौन करेगा। कोई और बात हो तो बताओ।

बनकटा थाने की पुलिस ने रेप की जगह छेड़खानी का केस दर्ज किया। पुलिस कप्तान उमेश श्रीवास्तव का कहना है कि एएसपी से जवाब मांगा गया है।

एएसपी की टिप्पणी शर्मिंदा करने वाली है और पीड़ित महिला की भावनाओं को इससे ठेस पहुंची है। पुलिस विभाग इसके लिए माफी मांगता है। डीजीपी ने एएसपी से उनकी इस टिप्पणी के लिए स्पष्टीकरण मांगा है। आईजी ने कहा कि पीड़ित महिला की एफआईआर दर्ज ली गई है और उस पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
-आरके विश्वकर्मा, आईजी कानून-व्यवस्था
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें