जमानत पर बाहर आने के बाद संपत्ति बेचकर फरार
याचिका दाखिल करने के बाद बृजमोहन ने अपनी पाकबड़ा स्थित पैतृक संपत्ति बेच दी और रातों-रात पूरे परिवार के साथ क्षेत्र छोड़कर गायब हो गया। इसके बाद 35 साल से अधिक समय तक पुलिस को उसकी खबर नहीं लगी। जब दशकों पुरानी यह फाइल हाल ही में हाईकोर्ट के सामने आई, तो न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस प्रशासन को फटकार लगाई और आरोपी की वर्तमान स्थिति में पेशी के आदेश दिए।
आदेश मिलते ही पाकबड़ा पुलिस हरकत में आई। पुराने पते, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां छापे मारे गए। एक टीम राजस्थान के जयपुर तक पहुंची, जहां आरोपी के बेटे से पूछताछ हुई, लेकिन वहां भी बृजमोहन का कोई सुराग नहीं मिला। बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता लंबे समय से लापता हैं।
अपहरण का आरोपी बृजमोहन कई वर्ष पहले यहां से अपनी संपत्ति बेचकर चला गया है। हमें उसके बेटे का पता चला है। पुलिस टीम ने उससे संपर्क किया लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई। हमारी टीम लगातार आरोपी को तलाश कर रही है। - कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी