पुलिस गिरफ्त में अपराधी भूरा यादव
- फोटो : अमर उजाला
थाना सीपरी इलाके में लूट करने आये शातिर अपराधी भूरा यादव को कोछाभावर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी में स्वाट टीम, नवाबाद और सीपरी पुलिस शामिल रही। वहीं उसके दो साथी मौके से भागने में सफल रहे। भूरा यादव पुलिस से बचने के लिए भागते समय फायरिंग कर रहा था, इसी दौरान वह गड्ढे में गिरकर घायल हो गया।
पकड़ा गया आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। जिले में अपराधी भूरा यादव पर लूट, डकैती के 19 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने भूरा पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल बरामद की है। फरार दोनों बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई है। टीम में स्वाट टीम प्रभारी उमेश चंद त्रिपाठी, नवाबाद प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल, सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा मौजूद रहे।