फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में पीएसी के जवान बने हैवान

Fri, 27 Sep 2013 08:46 AM IST
अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में गणेश चौथ मेले में बुधवार रात पीएसी के जवान हैवान बन गए। बिना बात दुकानदारों पर डंडे बरसाए, रायफल की बटों से उनकी पिटाई की। दुकानों में तोड़फोड़ कर 24,800 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


एक महिला की गोद से उसकी दो साल की बेटी को छीनकर जमीन पर पटक दिया। सुनगढ़ी पुलिस ने रात में ही दो जवानों को हिरासत में लेकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया और फिर छोड़ दिया।

थाना सुनगढ़ी में दुकानदार की ओर से पीएसी के चार जवानों के खिलाफ मारपीट और लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। भयभीत दुकानदारों ने बृहस्पतिवार को अपनी दुकानें बंद रखीं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, शहर के रामलीला मेला मैदान पर गणेश चौथ मेला चल रहा है। बुधवार देर शाम तेज बारिश के चलते भीड़ छंटी तो दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं।

मेले में आया बरेली के थाना इज्जतनगर के नगरिया पीलीभीत एयरपोर्ट गेट निवासी वेदप्रकाश चाट की दुकान बंद कर परिवार समेत दुकान में ही सो रहे थे। वेदप्रकाश के अनुसार रात करीब 11 बजे पीएसी के छह-सात जवान सादे कपड़ों में राइफलों के साथ आ धमके।

वे दुकान का पर्दा हटाकर अंदर घुसे और गाली गलौज करते हुए काउंटर की दराज खोलकर 65 सौ रुपये निकाल लिए। इसी बीच उनका बेटा मुकेश अपनी मां उर्मिला और बहन शोभा के साथ वहां आ गया। उर्मिला के गोदी में दो वर्षीय बेटी नैना थी।

काउंटर खोलने का विरोध करने पर जवानों ने डंडे और राइफल की बटों से पिटाई शुरू कर दी। दुकान में तोड़फोड़ की। शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार, फायर ब्रिगेड और मेला ड्यूटी में तैनात कुछ पुलिसकर्मी आ गए लेकिन जो सामने पड़ा, पीएसी के जवान उसी को पीटने लगे। इसमें कई लोग घायल हो गए।

एएसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि आठवीं बटालियन पीएसी के जवान थे, जो पुलिस लाइंस में तैनात हैं। दुकानदारों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की घटना तो हुई है, लेकिन लूटपाट की बात गलत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें