फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गोवा में मौज-मस्ती करते पकड़ा गया गनर, जांच के बाद 20 रसूखदारों की सुरक्षा वापस, जानें इनके नाम

Wed, 05 Mar 2025 12:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम गजेंद्र चौधरी, मेरठ

सार

मेरठ में सत्ताधारी नेताओं ने प्रोटोकॉल बताकर, व्यापारियों ने जान पर खतरे का हवाला देकर गनर ले रखे थे। खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर एसएसपी ने उनके गनर हटा दिए। 
विज्ञापन
गनर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद के 20 से ज्यादा रसूखदारों की हनक छीन गई है। एसएसपी ने उनकी सुरक्षा के लिए मुहैया कराए गए सरकारी गनर (सुरक्षाकर्मी) वापस बुला लिए। इससे रसूखदारों में खलबली मची है। अपनी जानमाल, तो कोई शान-शौकत का हवाला देकर सुरक्षा वापस दिलाने के लिए सिफारिश लगवा रहे हैं। बताया गया है कि खुफिया विभाग की रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा हटाई गई है। हालांकि, अभी भी जनपद में 98 लोगों को सुरक्षा मिली हुई है।
विज्ञापन

 

जिले में सत्ताधारी नेताओं ने प्रोटोकॉल बताकर, उद्यमी-व्यापारियों ने जान पर खतरे का हवाला देकर, तो किसी ने सिफारिश लगवाकर सुरक्षा ले रखी है। खुफिया विभाग और जिला समिति ने 20 से अधिक लोगों की सुरक्षा हटाने की रिपोर्ट दी। जिसके आधार पर एसएसपी ने उनके गनर हटा दिए। सुरक्षा वापस दिलाने के लिए कई लोग सोमवार को एसएसपी ऑफिस भी पहुंचे, लेकिन एसएसपी सोमवार को एक दिन के अवकाश पर थे। जिसके चलते उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। मंगलवार को भी सिफारिश का दौर खूब चला, लेकिन किसी को सुरक्षाकर्मी नहीं लौटाया गया।
 

गोवा में मौजमस्ती करते पकड़ा था
चर्चा है कि एक रसूखदार की सुरक्षा में लगा सरकारी गनर ड्यूटी के दौरान गोवा में अपने दोस्तों के साथ पिछले सप्ताह मौजमस्ती करते पकड़ा गया था। गोवा में सिपाही का विवाद हुआ, जिसके चलते पुलिस ने सिपाही को पकड़ लिया था। मामला मेरठ पुलिस के अधिकारियों को पता चला। तब जाकर गनर की जांच हुई। इसके बाद ही रसूखदारों की सुरक्षा में लगे गनरों की गोपनीय जांच कराई गई। इसके बाद एसएसपी ने 20 से ज्यादा गनरों को हटाया है।
 

इनके हुए गनर वापस
उद्यमी राजेश दीवान, उनके बेटे वेदांत दीवान, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा, पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अनुज राठी, भाजपा नेता धर्मसिंह सैनी, लोकेश प्रजापति, आशीष प्रताप, वरुण अग्रवाल, व्यापारी नेता विजेंद्र अग्रवाल, योगेश मोहन गुप्ता, कपिल शर्मा, विनोद कुमार, गौरव कुमार, बसपा नेता अतरसिंह राव, पुनीत जैन, मोनिका जैन व जावेद सिद्दीकी आदि की सुरक्षा हटाकर सरकारी गनर वापस बुलाए गए हैं।
 

बद्दो से खतरा बताया था
पांच लाख के इनामी बदनसिंह बद्दो से जान का खतरा बताकर उद्यमी राजेश दीवान ने मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। शासन की अनुमति के बाद उनको गनर मिला है। राजेश दीवान का कहना कि परिवार को खतरा है। फिर से सुरक्षा मांगेंगे। मोस्ट वांटेड बद्दो सोशल मीडिया पर अकसर पोस्ट डालता रहता है।
 

एसएसपी से करेंगे मुलाकात
मुझे शासन स्तर से सुरक्षा मिली थी। हर साल नवीनीकरण होता है, जिसमें जनपद पुलिस द्वारा शासन को एक रिपोर्ट भेजी जाती है। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं भेजी, शायद इसलिए सुरक्षा वापस हो गई है। एसएसपी से मुलाकात करेंगे।
- आशीष प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा
 
विज्ञापन

ये बोले एसएसपी
कुछ लोगों के गनर वापस हुए हैं। हर साल रिपोर्ट तैयार की जाती है। अभी भी बहुत लोगों को सुरक्षा मिली हुई है। सबकी सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।
- डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें