फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यूपी के मंत्री माधुरी के गाल जैसी बनवाएंगे सड़कें

Sat, 13 Apr 2013 12:55 PM IST
प्रतापगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राजाराम पांडेय एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा है कि प्रतापगढ़ की सड़कों को हेमा नहीं तो माधुरी के गाल जैसी बनवा देंगे।
विज्ञापन


कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने सड़कों को गड्ढामुक्त कराने का वादा किया।

मंत्री ने कहा कि सरकार अपना हर चुनावी वादा पूरा कर रही है। जिले के हर गांव सड़क से जुड़ेंगे। गांवों में विद्युतीकरण का प्रयास चल रहा है।

इसी क्रम में उन्होंने कहा कि शहर में सीवर निर्माण एक सपना था। अब वह पूरा हो रहा है, ऐसे में थोड़ी दिक्कत तो होगी ही। सीवर निर्माण के बाद सड़कों को हेमा मालिनी नहीं तो माधुरी के गाल सरीखा बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले वह एक सार्वजनिक कार्यक्रम में सुल्तानपुर की डीएम धनलक्ष्मी की खूबसूरती का बखान करके चर्चा में आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें