फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के मंत्री बोले, गांवों में तैनात बीस फीसदी डॉक्टर गुंडे

Fri, 12 Apr 2013 11:15 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने कहा है कि प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर काम करने वाले 20 फीसदी डॉक्टर गुंडागर्दी कर रहे हैं।
विज्ञापन


हसन ने कहा कि स्थानीय दबंगों के साथ मिलकर डॉक्टर मारपीट करते हैं। प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे ये डॉक्टर पीएचसी-सीएचसी पर समय भी नहीं देते। ऐसे में अब सरकार ही इन डॉक्टरों को सुधारेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के डॉक्टरों को सुधारना जरूरी हो गया है। जिला अस्पतालों में काम हो रहा है लेकिन गांवों में तैनात चिकित्सक अपने पेशे के साथ बेईमानी कर रहे हैं। ऐसे चिकित्सकों को सुधारा जाएगा।
विज्ञापन


चिकित्सक यह नहीं समझ रहे कि गड़बड़ी करने वाले 50 से अधिक डॉक्टर जेल में हैं और 100 से अधिक अभी जेल जाने वाले हैं। इसलिए सभी डॉक्टरों को अपने काम में सुधार लाना होगा।

अहमद हसन ने कहा कि जो डॉक्टर ईमानदारी से और बेहतर कार्य कर रहे हैं, उन्हें पुरस्कृत करने के लिए जल्द पुरस्कार योजना शुरू की जाएगी।

उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि वे आंकड़ों के मकड़जाल से बचें। गलत आंकड़े देने के कारण प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की सही तस्वीर सामने नहीं आ रही है। जब आंकड़े सही होंगे तो उनके आधार पर सही योजनाएं बनेंगी और लोगों को फायदा होगा।

1.30 लाख आशा बहुओं को मोबाइल फोन
चिकित्सा मंत्री ने कहा कि सुरक्षित मातृत्व प्रत्येक महिला का जन्मसिद्ध अधिकार है। प्रत्येक गर्भवती को अच्छी देखभाल और प्रसव सुविधाएं मिलें, इसके लिए 1.30 लाख आशा बहुएं कार्यरत हैं। अब सभी आशा बहुओं को मोबाइल फोन मुहैया कराए जाएंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए एक हजार वैन की व्यवस्था की जा रही है। 108 समाजवादी स्वास्थ्य सेवा ने प्रदेश में एक आदर्श स्थापित किया है। दूसरे प्रदेश भी इसे अपना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें