बुंदेलखंड में रहने वाले लोगों को हर घर जल योजना के तहत जहां वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों, पम्प हाउसों, पानी की टंकियों में नौकरी दी जा रही है। वहीं ग्रामीण युवाओं को प्लंबरिंग का प्रशिक्षण देकर अपने ही गांव में रोजगार के अवसर प्रदान किये जा रहे हैं। प्रशिक्षण प्राप्त युवा अपने ही गांव में पाइपलाइनों की निगरानी, मरम्मत आदि कार्य करके निश्चित आय प्राप्त करेंगे। लम्बे समय तक अपने गांव में योजना का लाभ लोगों को मिले इसकाे भी देखेंगे। बता दें कि यह पहला मौका है जब किसी सरकार के प्रयासों से बुंदेलखंड में हर घर को जल देने के साथ युवाओं को हुनरमंद बनाने का अभियान भी चलाया गया है। इस अभियान के तहत अभी तक बूंदेलखंड के 7 जिलों के 5749 ग्रामीण युवाओं को प्लंबरिंग कार्य का प्रशिक्षण दिया गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत से दो-दो युवाओं को हुनरमंद बनाया गया है।
प्लंबर के कार्य
विभिन्न सेनेटरी फिक्सचर एवं फिटिंग को इंस्टॉल करना और उनकी मरम्मत, पाइपों की कटाई, थ्रेडिंग, ज्वाइनिंग, पाइप लाइन की फिटिंग, फिक्सिंग और बिछाने का कार्य, बेकार पाइप लाइन की मरम्मत, जल वितरण के लिए पाइप लाइन सर्किट बनाना, कॉक्स और वॉल्व को ठीक करना।