फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संसद में बोले इमरान मसूद, बदला जाए सहारनपुर और देवबंद रेलवे स्टेशन का नाम, ये हो नया नाम...

Tue, 18 Mar 2025 04:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नामकरण मां शाकंभरी देवी और देवबंद रेलवे स्टेशन का नाम मौलाना हुसैन अहमद मदनी साहब के नाम पर रखा जाए। वहीं जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की भी मांग की। 
विज्ञापन
इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने संसद में रेल बजट पर चर्चा के दौरान कई मुद्दों को उठाया। उन्होंने सहारनपुर और देवबंद रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग की। इसके अलावा कई ट्रेनों के विस्तार और जिले के स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी का मुद्दा भी उठाया। 
विज्ञापन

 

सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नामकरण मां शाकंभरी देवी और देवबंद रेलवे स्टेशन का नाम मौलाना हुसैन अहमद मदनी साहब के नाम पर किया जाए। मां शाकंभरी देवी का इस क्षेत्र से गहरा धार्मिक संबंध है। वहीं, देवबंद की पहचान विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्थान ‘दारुल उलूम देवबंद’ के कारण होती है, जहां मौलाना हुसैन अहमद मदनी साहब ने समाज और राष्ट्रहित में अतुलनीय योगदान दिया। इन नामकरणों से क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को सम्मान मिलेगा।
 

इसके अलावा सहारनपुर से प्रयागराज के लिए सीधी ट्रेन चलाने, सहारनपुर से अलीगढ़ होते हुए लखनऊ तक वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत करने और मेरठ-दिल्ली रैपिड रेल का विस्तार सहारनपुर तक करने की भी मांग की। 
 
विज्ञापन

संसदीय कार्य प्रभारी विपिन जैन ने बताया कि सांसद ने सहारनपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। कहा कि सहारनपुर में नेफ्रोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक और अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध किया कि जनपद के मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं की स्थापना की जाए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें