फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

यूपी चुनाव: अखिलेश-जयंत से लेकर मायावती के भतीजे और कल्याण सिंह के पोते तक, कहां से पढ़े हैं नेताओं के बच्चे?

इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 28 Feb 2022 05:32 PM IST

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराजगंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। बोले, इन घोर परिवारवादियों के बच्चे चपाचप अंग्रेजी पढ़ लेते हैं। विदेश से पढ़ाई करते हैं, लेकिन ये लोग गरीबों के बच्चों की चिंता नहीं करते हैं। हम आपको यूपी के उन बड़े राजनीतिक घरानों के बच्चों की कहानी बता रहे हैं जिन्होंने विदेश में पढ़ाई की हैं… 
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में कई दिग्गज राजनीतिक हस्तियां हैं, जिनके बच्चों ने विदेश से पढ़ाई की है। अब ये सभी राजनीति में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह से लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पोते तक के नाम शामिल हैं। देश के पूर्व रक्षामंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव का नाम भी इसमें शामिल है। पढ़िए दिग्गज नेताओं के घरों के बच्चों ने कहां से पढ़ाई की है?  

पहले जान लीजिए प्रधानमंत्री ने क्या कहा? 
महाराजगंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज हम गरीब के लिए यूपी के हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनवा रहे हैं। यूपी में आधुनिक अस्पताल खुलवा रहे हैं। घोर परिवारवादियों को अपने बच्चों को पढ़ाने की चिंता भी नहीं होती। वो तो चपाचप अंग्रेजी पढ़ लेते हैं और विदेशों में पढ़ने चले जाते हैं। मैंने तो कह दिया कि अब डॉक्टर बनना है तो अंग्रेजी की जरूरत नहीं है। अपनी मातृभाषा में पढ़कर डॉक्टर और इंजीनियर बन सकता है।' 

मौजूदा दौर में राजनीति कर रहे ये राजनीतिक घरानों के इन बच्चों ने विदेश में की पढ़ाई 

जयंत चौधरी : रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से पढ़ाई की है। जयंत समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर यूपी में चुनाव लड़ रहे हैं। जयंत के दादा चौधरी चरण सिंह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री रहे। जयंत के पिता चौधरी अजीत सिंह केंद्रीय मंत्री रह चुके थे। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर और शिकागो के इलिनोइस संस्थान से पढ़ाई की थी। 

अखिलेश यादव : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी से एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के रक्षामंत्री रह चुके हैं। मुलायम सिंह परिवार के कई सदस्य राजनीति में सक्रिय हैं।  

संदीप सिंह (कल्याण सिंह पोते):  संदीप सिंह योगी सरकार में राज्यमंत्री हैं। इस बार उन्होंने अलीगढ़ के अतरौली सीट से चुनाव लड़ा है। संदीप ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामा में बताया है कि उन्होंने यूके की लीड्स वैकेट यूनिवर्सिटी से परास्नातक किया है। संदीप के दादा कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कई राज्यों में राज्यपाल रह। संदीप के पिता राजवीर सिंह इस वक्त एटा से भाजपा के सांसद हैं।  

आकाश आनंद(मायावती के भतीजे) : बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ प्लाईमाउथ से एमबीए किया है। बसपा प्रमुख मायावती आकाश की बुआ हैं। आकाश को ही मायावती का  उत्तराधिकारी बताया जाता है। यूपी चुनाव में आकाश ने भी बसपा उम्मीदवारों को पक्ष में कई रैलियां की हैं। 

चुनाव लड़ रहे इन प्रत्याशियों ने भी विदेश से की पढ़ाई

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
1. नाहिद हसन : इस बार चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा कैराना सीट की हो रही है। कैराना से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और मौजूदा विधायक नाहिद हसन अभी जेल में बंद हैं। नाहिद ने  ऑस्ट्रेलिया के हॉल्मेस इंस्टीट्यूट से बीबीए की पढ़ाई की है। नाहिद के दादा चौधरी अख्तर हसन कैराना सीट से लोकसभा सांसद रहे थे। नाहिद के पिता चौधरी मुनव्वर हसन भी विधायक और राज्यसभा सांसद भी रहे।  

2. अदिति सिंह : 2017 में कांग्रेस के टिकट पर रायबरेली सीट से जीत हासिल करने वाली अदिति सिंह ने अमेरिका की ड्यूक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। अदिति ने इस बार भाजपा प्रत्याशी के तौर पर रायबरेली से चुनाव लड़ा है। अदिति के पिता अखिलेश सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार थे। उन्हें सोनिया गांधी का करीबी बताया जाता था। अखिलेश सिंह के निधन के बाद अदिति ने उनकी राजनीतिक विरासत संभाली है। 

3. हर्षवर्धन वाजपेयी : प्रयागराज की शहर उत्तरी सीट से भाजपा विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने इंग्लैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। हर्षवर्धन की दादी राजेंद्री वाजपेयी इंदिरा गांधी की सरकार में केंद्रीय मंत्री थीं। बाद में राज्यपाल भी रहीं। हर्ष के पिता अशोक वाजपेयी भी सांसद रहे और मां रंजना वाजपेयी समाजवादी पार्टी सरकार में राज्यमंत्री रहीं हैं। 

4. कुणाल यादव : बदायूं की सहसवान सीट से चुनाव लड़ रहे कुणाल यादव ने लंदन यूनिवर्सिटी से बीबीए किया है। कुणाल के पिता पश्चिमी यूपी के बाहुबली नेता डीपी यादव हैं। डीपी खुद विधायक रह चुके हैं। 

5. नवाब काजिम अली खान : रामपुर के नवाब काजिम अली खान भी इस बार चुनावी मैदान में हैं। काजिम अली कांग्रेस के टिकट पर रामपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। शाही परिवार से संबंध रखने वाली काजिम अली 1996 से 2017 तक लगातार चार बार विधायक रहे हैं। काजिम अली खान ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्किटेक्चर एंड डिजाइन मैनेजमेंट का कोर्स किया है। काजिम के पिता जुल्फिकार अली खान उर्फ मिकी मियां रामपुर से पांच बार सांसद रहे। उनके बाद उनकी पत्नी नूरबानो ने उनकी राजनीतिक विरासत को संभाल ली। नूरबानो दो बार सांसद रहीं हैं। 

6. प्रतीक पांडेय : अंबेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रतीक पांडेय ने भी विदेश से पढ़ाई की है। प्रतीक के पिता पवन पांडेय भी विधायक रह चुके हैं। प्रतीक ने अपने हलफनामे में बताया है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न यूनिवर्सिटी से एलएलएम की डिग्री ली है। 

7. मनीषा अहलावत : मेरठ की कैंट सीट से समाजवादी पार्टी-आरएलडी गठबंधन के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं मनीषा अहलावत भी विदेश से पढ़ाई कर चुकी हैं। मनीषा ने अटलांटा की जॉर्जिया यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। मनीषा सरधना सीट से विधायक रहे चंद्रवीर सिंह की बेटी हैं। 

8. रुपाली दीक्षित : आगरा के बाहुबली नेता अशोक दीक्षित की बेटी रूपाली दीक्षित इस बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। पुणे के सिम्बॉयसिस इंस्टिट्यूट से ग्रेजुएशन करने के बाद 2009 में वह इंग्लैंड चली गई थीं। वहां उन्होंने कार्डिफ यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया और दुबई में नौकरी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next