फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

UP Chunav 2022 5th Phase: वोटर आईडी कार्ड नहीं फिर भी डाल सकेंगे वोट, जानिए कैसे?

इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 27 Feb 2022 07:06 AM IST

सार

How to vote without voter ID card:  आज उत्तर प्रदेश के 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर पांचवे चरण का चुनाव चल रहा है। इन 61 सीटों पर कुल 693 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
How to vote without voter ID card: वोटर आईडी कार्ड नहीं तो कैसे करें वोट? - फोटो : अमर उजाला


पहले जान लीजिए किन लोगों को वोट डालने का अधिकार है?

ऐसे सभी नागरिक वोट डाल सकेंगे जिनका नाम वोटर लिस्ट में होगा। वोटर लिस्ट में नाम होने पर आप अगैर वोटर आईडी कार्ड के भी वोट डाल सकेंगे। हालांकि, इसके लिए चुनाव आयोग की तरफ से निर्धारित 11 तरह के दस्तावेजों में से किसी एक का आपके पास होना अनिवार्य है। 


क्या दस्तावेज दिखाने होंगे?

1. पासपोर्ट

2. ड्राइविंग लाइसेंस

3. अगर आप सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट के कर्मचारी हैं या फिर, PSUs और पब्लिक लिमिटेड कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की फोटो आईडी के आधार पर भी मतदान किया जा सकता है।

4. PAN कार्ड

5. आधार कार्ड

6. पोस्ट ऑफिस और बैंक द्वारा जारी किया गया पासबुक।

7. मनरेगा जॉब कार्ड।

8. लेबर मिनिस्ट्री द्वारा जारी किया गया हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड।

9. पेंशन कार्ड जिसपर आपकी फोटो लगी हो और अटेस्टेड हो।

10. नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड।

11. MPs/MLAs/MLCs की तरफ से जारी आधिकारिक पहचानपत्र।


(इन सभी में से कोई एक पहचान पत्र दिखाने पर आप वोट दे सकेंगे।)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next