फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: चुनाव जीतने पर कौन सी पार्टी जनता के लिए क्या करेगी, पढ़िए किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए क्या-क्या वादे हुए?

Tue, 08 Feb 2022 05:18 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र जारी होने के तीन घंटे के अंदर समाजवादी पार्टी ने भी अपना वचन पत्र जारी कर दिया। इसमें चुनाव को लेकर कई वादे किए गए हैं। कांग्रेस भी अलग-अलग तरीके से चुनावी वादे कर चुकी है। 
विज्ञापन
भाजपा, सपा और कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी ने चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने भी दो अलग-अलग घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए कई चुनावी वादे किए गए हैं। पढ़िए चुनाव जीतने पर कौन सी पार्टी आपके लिए क्या करेगी?
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने क्या-क्या वादे किए? 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
किसानों के लिए
  • किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी।
  • गन्ना किसानों का भुगतान 14 दिन के अंदर कराया जाएग। देरी होने की स्थिति में चीनी मील किसानों को ब्याज के साथ भुगतान करेगी।
  • प्रदेश में किसानों के लिए पांच हजार करोड़ की लागत से कृषि सिंचाई योजना शुरू की जाएगी।
  • 25 हजार करोड़ की लागत से सरदार पटेल एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन शुरू होगी।
  • प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत किसानों को सोलर पंप प्रदान करते रहेंगे। 
  • किसानों की आय बढ़ाने के लिए सौर ऊर्जा से उत्पन्न अतिरिक्त बिजली को बेचने की उचित व्यवस्था किया जाएगा।
  • घोषणा पत्र के अनुसार 4,000 नए फसल-विशिष्ट एफ.पी.ओ. स्थापित करके, प्रत्येक एफ.पी.ओ. को 18 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान किया जाएगा।
  • मिशन प्राकृतिक खेती के अंतर्गत अगले पांच वर्षों में प्रत्येक ग्राम में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देंगे।
  • प्रदेश में छह मेगा फूड पार्क विकसित किया जाएगा। 
  • प्रदेश में निषादराज बोट सब्सिडी योजना शुरू की जाएगी। जिसके अंतर्गत मछुआरों को एक लाख रुपये तक की नाव 40% सब्सिडी पर उपलब्ध करायी जाएगी।
  • मछली बीज उत्पादन यूनिट स्थापित करने के लिए 25% तक की सब्सिडी प्रदान किया जाएगा। छह अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी स्थापित की जाएगी।

महिलाओं के लिए 
  • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता को 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये तक किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुदान योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए एक लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को होली तथा दीपावली पर दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर प्रदान किया जाएगा।
  • 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था किया जाएगा। 
  • कॉलेज जाने वाली छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी।
  • 5,000 करोड़ रुपये की लागत से अवंति बाई लोधी स्वयं सहायता समूह मिशन शुरू किया जाएगा। पांच लाख महिला स्वयं सहायता समूह बनाई जाएंगी।
  • स्वयं सहायता समूह में काम करने वाली लगभग एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर एसएचजी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से एक लाख तक का ऋण न्यूनतम दर पर उपलब्ध कराया जाएगा।
  • लोक सेवा आयोग सहित सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या को दोगुना किया जाएगा।
  • सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य सखियों को आयुष्मान भारत के अंतर्गत स्वास्थ्य बीमा, मिशन मोड पर प्रदान किया जाएगा।
  • पांच सौ करोड़ की लागत के साथ स्टेट टैलेंट सर्च एंड डेवलपमेंट स्कीम शुरू किया जाएगा। इसके अंतर्गत चुनी गई महिला एथलीटों को पांच लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान किया जाएगा।
  • एक हजार करोड़ की लागत के साथ मिशन पिंक टॉयलेट शुरू किया जाएगा। सभी सार्वजनिक स्थलों में महिलाओं के लिए शौचालय निर्माण एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा।
  • विधवा एवं निराश्रित महिलाओं के लिए पेंशन को बढ़ाकर 1,500 प्रतिमाह किया जाएगा।
  • तीन नई महिला बटालियन के नेटवर्क का विस्तार कर उसे दोगुना करते हुए महिलाओं की सुरक्षा और भी सुनिश्चित किया जाएगा।
  • सभी सार्वजनिक स्थानों एवं शैक्षणिक संस्थानों के पास सीसीटीवी कैमरे लगवाएंगे।
  • तीन हजार पिंक पुलिस बूथ स्थापित किया जाएगा। 

छात्रों, युवाओं, शिक्षकों, कर्मचारियों के लिए
  • हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार या स्वरोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।  
  • सभी सरकारी रिक्तियों को भरा जाएगा।
  • दो करोड़ टैबलेट, लैपटॉप युवाओं को मुफ्त दिए जाएंगे।
  • सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। 
  • सरकारी खेल प्रशिक्षण अकादमी में खिलाड़ियों को मुफ्त किट उपलब्ध कराया जाएगा। 
  • प्रत्येक ग्राम पंचायत में जिम और खेल की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 
  • ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत सभी प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के अनुकूल फर्नीचर जैसे टेबल, बैंच आदि उपलब्ध कराएंगे तथा उन्हें स्मार्टविद्यालयों के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • माध्यमिक विद्यालय नवीनीकरण मिशन शुरू किया जाएगा। जिसके अंतर्गत प्रदेश के तीन हजार माध्यमिक विद्यालयों के बुनियादी ढांचे का नवीनीकरण किया जाएगा।
  • ऑडियो-वीडियो प्रोजेक्टर के साथ स्मार्ट क्लास रूम का निर्माणकिया जाएगा। पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा। कंप्यूटर लैब साइंस लैब एवं आर्ट रूम का निर्माण किया जाएगा और वाई-फाई की व्यवस्था किया जाएगा।
  • हायर एजुकेशन रेनोवेशन मिशन शुरू किया जाएगा। जिसके अंतर्गत प्रदेश के कॉलेजों (आई.टी.आई. एवं पॉलीटेक्रिक समेत) के बुनियादी ढांचे का नवीनीकरण किया जाएगा।
  • प्रत्येक महाविद्यालय में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्मार्ट क्लास रूम की व्यवस्था की जाएगी। एसटीईएम पाठ्यक्रमों के अंतर्गत आने वाली प्रयोगशालाओं के नवीनीकरण की व्यवस्था की जाएगी।
  • वैज्ञानिक एवं तकनीकी पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाएगा। हर मण्डल में कम से कम एक विश्वविद्यालय हो।
  • अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर एवं वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के साथ विश्वविद्यालयों के निर्माण को पूरा किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी ने क्या-क्या वादे किए हैं?

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
किसानों के लिए
  • सभी फसलों पर एमएसपी दी जाएगी। मंडी की व्यवसथा मजबूत की जाएगी।
  • गन्ना किसानों को 15 दिन के अंदर भुगतान की जाएगी। 
  • किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी। 
  • किसानों के एक साल तक चले आंदोलन के शहीदों के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • कामधेनु योजना फिर से शुरू की जाएगी।
  • शहीद किसानों के नाम स्मारक बनवाया जाएगा।
  • किसानों को चार साल के अंदर कर्ज मुक्त किया जाएगा। किसानों के लिए ऋण मुक्ति कानून बनेगा।
  • दो एकड़ से कम खेती वाले को दो बोरी डीएपी और पांच बोरी यूरिया दी जाएगी। 
  • किसानों को ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा। किसानों को बीमा और पेंशन की सुविधा दी जाएगी। 

युवाओं, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए क्या?  
  • मनरेगा की तर्ज पर अर्बन इम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट लाया जाएगा। 
  • शिक्षामित्रों को तीन साल के अंदर नियमित करेंगे। शिक्षामित्रों का मानदेय भी बढ़ाया जाएगा। 
  • संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। 
  • वित्तविहीन शिक्षकों को पांच हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा। 
  • 12 पास विद्यार्थियों को लैपटॉप का वितरण करेंगे।
  • छोटे कारीगरों को हर साल 18 हजार रुपये की मदद करेंगे।
  • पुरानी पेंशन योजना फिर से बहाल की जाएगी।

महिलाओं के लिए क्या?
  • सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।
  • वूमेन पॉवर लाइन 1090 फिर से शुरू कराया जाएगा।
  • लड़कियों को केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।
  • कन्याविद्या धन के अंतर्गत 12वीं पास करने वाली छात्राओं को एक बार में 36 हजार रुपये दिए जाएंगे।
  • बीपीएल कार्ड धारकों को हर साल दो गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।

और क्या वादे हुए? 
  • 2027 तक यूपी को 100 फीसदी साक्षर राज्य बनाएंगे।
  • बुजुर्गों को हर साल 18 हजार रुपये पेंशन देंगे।
  • शहरी विकास के लिए काम किया जाएगा। ट्रैफिक मैनेजमेंट, ड्रेनेज सिस्टम, सिटी फारेस्ट, प्रदूषण नियंत्रण, वेस्ट मैनेजमेंट और ग्रीन टेक्नोलॉजी की व्यवस्था की जाएगी। 
  • हाउस टैक्स और प्रॉपर्टी टैक्स को ठीक किया जाएगा। 
  • सभी गांवों और शहरों में फ्री वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी।
  • 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त की जाएगी।
  • उद्योग के लिए सिंगल रूफ क्लीयरेंस सिस्टम बनाया जाएगा।
  • एमएसएमई के लिए स्टेट माइक्रो फाइनेंस बैंक की स्थापना होगी।
  • गरीबों को मुफ्त इलाज दिया जाएगा।
  • सभी गांव और कस्बो में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
  • कारीगरों, श्रमिक पेंशन को 18 हजार रुपये दिए जाएंगे।
  • समाजवादी कैंटीन और किराना स्टोर स्थापित किया जाएगा। 
  • समाजवादी पेंशन हर साल 18 हजार रुपये दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

कांग्रेस ने क्या-क्या वादे किए हैं?

प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
यूपी की सत्ता से 34 साल से दूर कांग्रेस ने इस बार खूब चुनावी वादे किए हैं। प्रियंका गांधी यूपी चुनाव की अगुवाई कर रहीं हैं। उन्होंने इस बार महिला वोटर्स को साधने की कोशिश की है। 

1. चुनाव में इस बार 40% टिकट महिलाओं को दिया जाएगा। 
2. प्रदेश के 20 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इनमें आठ लाख महिलाएं होंगी। 
3. महिलाओं को मनरेगा में प्राथमिकता मिलेगी। 
4. सरकारी पदों पर 40 फीसदी महिलाओं की नियुक्ति होगी। 
5. महिलाओं के लिए 10 आवासीय खेल अकादमी, लड़कियों के लिए इवनिंग स्कूल खोलेंगे। 
6. महिलाओं को पूरे प्रदेश में फ्री बस सेवा की सुविधा दी जाएगी। 
7.  महिलाओं को सस्ता ऋण, कामकाजी महिलाओं के लिए 25 शहरों में छात्रावास बनाए जाएंगे।
8. आशा कार्यकर्ताओं को 10 हजार मानदेय, सहायता समूह को 4 फीसदी पर ऋण और राशन दुकानों में 50 फीसदी का संचालन महिलाओं द्वारा किया जाएगा। 
9. स्नातक में नामांकित लड़कियों को स्कूटी मिलेगी। 
10. महिलाओं को हर साल तीन गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे। 
11. परिवार में पैदा होने वाली प्रत्येक बालिका के लिए एक एफडी बनवाई जाएगी। 
12. पुलिस बल में 25% महिलाओं को नौकरी दी जाएगी। 
13. छात्राओं को स्मार्ट फोन दिया जाएगा। 
14. किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा।
15. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के सभी रिक्त पद भरे जाएंगे। 
16. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहुओं को प्रतिमाह 10 हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें