फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election Phase 4 Live: चौथे चरण का मतदान खत्म, पांच बजे तक 57.45 फीसदी वोटिंग, लखीमपुर खीरी में लोगों ने जमकर डाले वोट

Wed, 23 Feb 2022 03:40 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तर प्रदेश

खास बातें

UP Assembly Election 4th Charan Polling Live Updates:
यूपी में आज चौथे चरण का मतदान जारी है। लखनऊ, सीतापुर, खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा, फतेहपुर और पीलीभीत जिले में आज वोटिंग हो रही है। तीन बजे तक 49.89 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने कई जगह फर्जी मतदान का आरोप लगाया है। यहां पढ़िए पल-पल का अपडेट...
विज्ञापन
UP Election 2022 - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:04 AM, 23-Feb-2022

सपा का आरोप- भाजपा नेताओं की मेहमाननवाजी कर रहा प्रशासन

समाजवादी पार्टी का आरोप है कि लखीमपुर जिले की धौरहरा-141 विधानसभा सीट पर बूथ संख्या-55 (रानीपुरवा) में भाजपा के नेता प्रशासन के अधिकारियों से मेहमाननवाजी करा रहे हैं और वोटरों पर दबाव बनाकर मतदान प्रभावित कर रहे हैं।

05:51 AM, 23-Feb-2022

यूपी में पांच बजे तक 57.45 प्रतिशत मतदान

  • बांदा-57.48 फीसदी मतदान
  • फतेहपुर-56.96 प्रतिशत मतदान
  • हरदोई-55.40 फीसदी मतदान
  • लखीमपुर खीरी-62.42 फीसदी मतदान
  • लखनऊ-45.98 प्रतिशत मतदान
  • पीलीभीत-61.42 प्रतिशत मतदान
  • रायबरेली-58.32 फीसदी वोटिंग
  • सीतापुर-58.30 फीसदी मतदान
  • उन्नाव -54.12 प्रतिशत वोटिंग

05:41 AM, 23-Feb-2022

समाजवादी पार्टी का आरोप- मतदाताओं को प्रभावित किया जा रहा

सपा का आरोप है कि उन्नाव जिले में 164-मोहान विधानसभा सीट के बूथ संख्या-228 में जबरदस्ती समाजवादी पार्टी के एजेंट को बाहर कर दिया गया है। ब्लॉक प्रमुख वहां बैठी हैं, मतदाताओं को प्रभावित करने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
05:28 AM, 23-Feb-2022

करहल: पांच बजे तक 73 प्रतिशत से ज्यादा मतदान

करहल के बूथ संख्या-266 (प्राथमिक विद्यालय जसवंतपुर) में मतदान का पिछला रिकॉर्ड टूट गया है। पांच बजे तक 73 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हो चुका है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। 20 फरवरी को इस बूथ पर 72.50 फीसदी वोट पड़े थे।

05:19 AM, 23-Feb-2022

पीलीभीत: वोट देने के लिए नाव से नदी पार कर पहुंचे थारू परिवार

मतदान में भागीदारी वोटर के लिए जरूरी है लेकिन लंबी दूरी और उसमें भी कई समस्याओं के आड़े आने के बाजवूद वोट डालने का उत्साह थारू परिवारों से ही सीखा जा सकता है। कलीनगर तहसील में ढकिया ताल्लुके महाराजपुर के मौजा गोरख डिब्बी और थारू पटटी में करीब 170 परिवार रहते हैं। इनमें वोटरों की संख्या भी पांच सौ के करीब है। वोट डालने के लिए गांव से सात किमी की दूरी तय कर नदी पर आना पड़ता है। नाव से नदी को पार कर फिर तीन किमी की दूरी तय कर नगरिया खुर्द और रमनगरा क्षेत्र के बूथों पर आकर वोट डाल पाते हैं। बुधवार को सुबह से वोट डालने के लिए आने वाले इन परिवारों की भीड़ नदी पर देखने को मिली। मतदाताओं का कहना है कि हर बार उम्मीदों को आगे रखकर वोट जरूर करते हैं।

विज्ञापन
05:06 AM, 23-Feb-2022

करहलः तीन बजे तक 64.69 फीसदी मतदान

110-विधानसभा क्षेत्र करहल के बूथ संख्या 266 पर तीन बजे तक 64.69 फीसदी मतदान हुआ है।

04:54 AM, 23-Feb-2022

समाजवादी पार्टी ने लगाया फर्जी वोटिंग का आरोप

सपा ने हरदोई जिले की 159 बिलग्राम-मल्लावा विधानसभा सीट के बूथ नंबर 334 और 335 पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है। साथ ही चुनाव आयोग से कहा है कि मामले का संज्ञान लिया जाए।

04:40 AM, 23-Feb-2022

पौने तीन बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा

पीलीभीत सदर क्षेत्र की ग्राम पंचायत गौनेरा के मजरा हरकिसनापुर में मुख्य मार्ग कच्चा होने से नाराज लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। गांव में 425 मतदाता हैं। सदर विधायक संजय सिंह गंगवार 12 बजे समझाने पहुंचे। सड़क बनवाने का भरोसा दिया लेकिन लोगों ने कहा कि पहले का वादा झूठा निकला, हम वोट नहीं डालेंगे। इस वजह से पौने तीन बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि एसडीएम को भेजा है। एसडीएम मतदान के लिए मतदाता को समझाएंगे।

 

04:26 AM, 23-Feb-2022

11 बजे शुरू हुआ मतदान

पीलीभीत जिले में बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव इमलिया और पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र के गौनेरा गांव के मजरा हरकिसनापुर में विरोध और बहिष्कार के माहौल रहा। इमलिया में सुबह दस बजे तक 20 मतदाता भी पोलिंग बूथ पर नहीं पहुंचे। रेलवे के अंडरपास में जलभराव की दिक्कत का हवाला देकर लोगों ने वोट डालने से मना कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे निर्वाचन अधिकारी योगेश कुमार गौड़ गांव पहुंचे। इमलिया में 579 मतदाता हैं। मतदाताओं को समझाया तब कहीं जाकर 11 बजे के बाद कुछ लोगों ने वोट डालना शुरू किया।

04:15 AM, 23-Feb-2022

उन्नाव में दोपहर तीन बजे तक मतदान प्रतिशत

  • पुरवा विधानसभा सीट- 52.50 फीसदी मतदान हुआ
  • सदर विधानसभा सीट- 51.20 फीसदी मतदान हुआ
  • भगवंतनगर विधानसभा सीट- 45.78 फीसदी मतदान हुआ
  • सफीपुर विधानसभा सीट- 51 फीसदी मतदान हुआ
  • मोहान विधानसभा सीट- 50.61 फीसदी मतदान हुआ
  • बांगरमऊ विधानसभा सीट- 48 फीसदी मतदान हुआ

04:06 AM, 23-Feb-2022

यूपी में तीन बजे तक 49.89 प्रतिशत मतदान

  • बांदा-50.07 फीसदी मतदान
  • फतेहपुर-52.51 प्रतिशत मतदान
  • हरदोई-46.44 फीसदी मतदान
  • लखीमपुर खीरी-52.98 फीसदी मतदान
  • लखनऊ-47.83 प्रतिशत मतदान
  • पीलीभीत-54.81 प्रतिशत मतदान
  • रायबरेली-50.83 फीसदी वोटिंग
  • सीतापुर-50.26 फीसदी मतदान
  • उन्नाव -47.31 प्रतिशत वोटिंग

03:57 AM, 23-Feb-2022

फतेहपुर में दोपहर 3 बजे तक 52.73 फीसदी मतदान हुआ

  • जहानाबाद विधानसभा सीट- 54.79 फीसदी मतदान हुआ
  • बिंदकी विधानसभा सीट- 56.20 फीसदी मतदान हुआ
  • सदर विधानसभा सीट- 51.80 फीसदी मतदान हुआ
  • अयाह शाह विधानसभा सीट- 52.69 फीसदी मतदान हुआ
  • हुसैनगंज विधानसभा सीट- 51.64 फीसदी मतदान हुआ
  • खागा विधानसभा सीट- 48.32 फीसदी मतदान हुआ

03:52 AM, 23-Feb-2022

हरदोई में दोपहर 3 बजे तक 46.44 फीसदी मतदान

  • सवायजपुर विधानसभा सीट-  47.75 फीसदी मतदान हुआ
  • शाहाबाद विधानसभा सीट-  51.7 फीसदी मतदान हुआ
  • हरदोई सदर विधानसभा सीट- 47.5 फीसदी मतदान हुआ
  • गोपामऊ विधानसभा सीट- 43.19 फीसदी मतदान हुआ
  • सांडी विधानसभा सीट- 43.4 फीसदी मतदान हुआ
  • बिलग्राम मल्लावां विधानसभा सीट- 50 फीसदी मतदान हुआ
  • विधानसभा सीट बालामऊ- 44 फीसदी मतदान हुआ
  • संडीला विधानसभा सीट- 42 फीसदी मतदान हुआ

03:50 AM, 23-Feb-2022

यूपी में 1 बजे तक 37.45 प्रतिशत मतदान

  • बांदा- 37.60 फीसदी मतदान
  • फतेहपुर- 40.17 प्रतिशत मतदान
  • हरदोई- 34.45 फीसदी मतदान
  • लखीमपुर खीरी- 40.97 फीसदी मतदान
  • लखनऊ- 35.09 प्रतिशत मतदान
  • पीलीभीत- 41.21 प्रतिशत मतदान
  • रायबरेली- 40.14 फीसदी मतदान
  • सीतापुर- 36.84 फीसदी मतदान
  • उन्नाव- 35.01 प्रतिशत मतदान

03:40 PM, 23-Feb-2022

सीतापुर में 3 बजे तक 49.18 प्रतिशत मतदान

महोली-50.5 प्रतिशत
सीतापुर-43.25 प्रतिशत
हरगांव-53.43 प्रतिशत
लहरपुर-50.36 प्रतिशत
बिसवां-47.96 प्रतिशत
सेवता-52.93 प्रतिशत
महमूदाबाद-44.33 प्रतिशत
सिधौली-49.5 प्रतिशत
मिश्रिख-50.37 प्रतिशत     
 

03:38 PM, 23-Feb-2022

जसवंतपुर पर दोपहर तीन बजे तक 64.69 प्रतिशत मतदान

मैनपुरी के करहल के बूथ संख्या-266 प्राथमिक विद्यालय जसवंतपुर पर दोपहर तीन बजे तक 64.69 प्रतिशत मतदान हो चुका है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। 20 फरवरी को इस बूथ पर कुल 72.50 फीसदी वोट पड़े थे।

03:26 PM, 23-Feb-2022

भाजपा कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि हरदोई की 159 बिलग्राम-मल्लावा विधानसभा सीट के बूथ नंबर 330 पर महिलाओं को वोट डालने नहीं दिया जा रहा है। महिला मतदाताओं से कहा जा रहा है कि तुम्हारा वोट पड़ गया है। आरोप है कि भाजपा के कार्यकर्ता बूथ पर बोल रहे हैं कि कमल पर वोट डालना। सपा ने चुनाव आयोग से अपील की है कि मामले का संज्ञान लेकर कठोरतम कार्रवाई करे।

03:19 PM, 23-Feb-2022

2 घंटे से ईवीएम मशीन खराब, अब तक नहीं बदली गई

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा कि बांदा जिले की नरैनी विधानसभा 234 के बूथ संख्या 290 पर करीब 2 घंटे से ईवीएम मशीन खराब है लेकिन अभी तक मशीन को बदला नहीं गया है। चुनाव आयोग कृपया संज्ञान ले। लखनऊ जिले की लखनऊ पश्चिम विधानसभा 171, बूथ नंबर 87 पर ईवीएम मशीन खराब हो गई है। चुनाव आयोग संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई कर निष्पक्ष एवं सुचारु मतदान सुनिश्चित करे।
 

03:13 PM, 23-Feb-2022

पीलीभीत में सपा एजेंट को धमकाने का आरोप

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा कि पीलीभीत जिले की पीलीभीत विधानसभा 127 के बूथ संख्या 109 पर फर्जी वोट डलवाए जा रहे हैं, सपा एजेंट को धमकाया जा रहा है। चुनाव आयोग मामले का संज्ञान लें। वहीं, आरोप लगाया कि जिला सीतापुर की लहरपुर विधानसभा 148 में भाजपा विधायक गांव गांव जाकर धमकी दे रहे हैं। कृपया चुनाव आयोग संज्ञान ले।
 

03:03 PM, 23-Feb-2022

समाजवादी पार्टी ने रामभक्तों पर गोली चलाई थी: नड्डा

प्रतापगढ़ में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने रामभक्तों पर गोली चलाई थी और कांग्रेस ने राम जन्म भूमि के विषय को लटकाया, भटकाया और अटकाया था। लेकिन आज ये खुद लटके,अटके और भटके पड़े हैं।
 

02:53 PM, 23-Feb-2022

पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला

बाराबंकी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दशकों तक जिन घोर परिवारवादियों की सरकार रही उन्होंने प्रदेश के सामर्थ्य के साथ इंसाफ नहीं किया। इन घोर परिवारवादियों ने यूपी के लोगों को कभी भी खुलकर अवसर ही नहीं दिया। घोर परिवारवादी जानते थे कि अगर गरीब के पास घर, बिजली, सड़क और शौचालय हो गया तो फिर घोर परिवारवादियों के पास कौन जाएगा। ये घोर परिवारवादी चाहते हैं गरीब हमेशा उनके चरणों में रहे और उनके चक्कर लगाता रहे। यूपी का सामर्थ्य बढ़ाने में यहां की 10 करोड़ से अधिक हमारी बहनों और बेटियों की बहुत बड़ी भूमिका है। अगर हमारी बहनें, बेटियां बंधन में रहेंगी तो यूपी तेज विकास की गति प्राप्त नहीं कर सकता। जब माताओं, बहनें,बेटियों का सामर्थ्य बढ़ाता है तब परिवार,देश,समाज का सामर्थ्य बढ़ाता है। पीएम मोदी ने कहा कि दुर्भाग्य से पहले की सरकारों ने हमारी बेटियों की जरूरतों और परेशानियों पर बिल्कुल ही आंखें बंद कर ली थी। अगर उनके हृदय में जरा भी दर्द होता तो क्या वो उन मनचलों को खुली छूट देते, जो स्कूल से आने जाने वाली हमारी बेटियों को छेड़ते थे। यूपी में इतने दशकों तक कांग्रेस, सपा, बसपा की सरकारें रहीं, लेकिन योगी जी के आने के पहले यूपी में 11 हज़ार महिला पुलिसकर्मी ही थीं। लेकिन बीते 5 साल में ही बीजेपी सरकार ने लगभग 20 हज़ार नई भर्तियां बेटियों की पुलिस में की हैं।

02:48 PM, 23-Feb-2022

एक बजे तक 50.04 प्रतिशत वोटिंग

मैनपुरी के करहल के बूथ संख्या -266 प्राथमिक विद्यालय जसवंतपुर पर पुनर्मतदान जारी है। एक बजे तक 50.04 फीसदी मतदान हो चुका है।
 

02:38 PM, 23-Feb-2022

लखनऊ: मोहनलालगंज में पंचसरा बूथ पर हंगामा 

लखनऊ के मोहनलालगंज में पंचसरा बूथ पर जमकर हंगामा हुआ है। मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के पंचरसा बूथ कांग्रेस के एजेंटों को पुलिस ने बाहर कर दिया। कांग्रेस एजेंटों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

02:31 PM, 23-Feb-2022

सरोजनी नगर में ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित

लखनऊ के सरोजनी नगर के 170 विधानसभा क्षेत्र में फर्रुखाबाद चिल्लावां स्थित दी मॉडल स्कूल की सुबह से ही बूथ 197 नंबर की ईवीएम मशीन खराब होने के चलते तमाम वोटर वापस हो गए। मतदाता सुरेंद्र  व सतीश ने बताया कि सुबह 7 ही बजे पोलिंग बूथ पर आ गए थे लेकिन मशीन खराब होने के चलते बाहर चले आए। कुछ देर बाद दोबारा फिर जाएंगे। इसके अलावा सरोजनीनगर बीएसपी प्रत्याशी जलीस खान भी इसी समय वोट डालने पहुंचे तो इवीएम मशीन खराब होने के चलते वापस लौट गए। इसकी शिकायत उन्होंने संबंधित अधिकारियों से की। बाद में करीब 3 घंटे बाद दोबारा पहुंचकर उन्होंने अपना मत दिया। मशीन खराब होने के चलते करीब डेढ़ घंटा मतदान रुका रहा, मशीन लगने के बाद मतदान चालू हो सका।
 

02:26 PM, 23-Feb-2022

नाव से पांडु नदी पार कर मतदान करने पहुंचे मतदाता

फतेहपुर जिले के औंग के गलाथा गांव के मजरे बेरी नारी के मतदाता गलाथा पोलिंग बूथ पर नाव से पांडु नदी पार कर मतदान करने के लिए पहुंचे।
 

02:22 PM, 23-Feb-2022

अव्यवस्थाओं के विरोध में युवक ने लंगोट पहनकर डाला वोट

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के दौरान लखीमपुर खीरी समेत नौ जिलों में मतदान हो रहा है। इस दौरान लखीमपुर खीरी में एक बूथ पर युवक लंगोट पहनकर वोट करने के लिए पहुंचा। युवक का कहना है कि अव्यवस्थाओं के विरोध के चलते उसने यह तरीका अपनाया।


 

02:13 PM, 23-Feb-2022

हरदोई में दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत

सवायजपुर- 35.25 फीसदी मतदान हुआ
शाहाबाद-  35. 4 फीसदी मतदान हुआ
हरदोई सदर- 38.1 फीसदी मतदान हुआ
गोपामऊ- 29.04 फीसदी मतदान हुआ
सांडी- 34.5 फीसदी मतदान हुआ
बिलग्राम मल्लावां- 38 फीसदी मतदान हुआ
बालामऊ- 32 फीसदी मतदान हुआ
संडीला- 32 फीसदी मतदान हुआ
 

02:10 PM, 23-Feb-2022

लखीमपुर में 01 बजे तक मतदान

पलिया- 38.70 प्रतिशत मतदान
निघासन-43.9 फीसदी मतदान
गोला-40.65 फीसदी वोटिंग
श्रीनगर-37.1 प्रतिशत वोटिंग
धौरहरा-44.03 प्रतिशत मतदान
लखीमपुर-42.63 फीसदी वोटिंग
कस्ता-38.00 प्रतिशत वोटिंग
मोहम्मदी- 42.00 प्रतिशत मतदान

01:59 PM, 23-Feb-2022

पीलीभीत जनपद में एक बजे तक 41.21 प्रतिशत मतदान

पीलीभीत-40.35 प्रतिशत
बरखेड़ा-41.9 प्रतिशत मतदान
पूरनपुर-42 प्रतिशत मतदान
बीसलपुर-40.65 फीसदी मतदान

01:51 PM, 23-Feb-2022

यूपी में 1 बजे तक 37.45 प्रतिशत मतदान

बांदा-37.60 फीसदी मतदान
फतेहपुर-40.17 प्रतिशत मतदान
हरदोई-34.45 फीसदी मतदान
लखीमपुर खीरी-40.97 फीसदी मतदान
लखनऊ-35.09 प्रतिशत मतदान
पीलीभीत-41.21 प्रतिशत मतदान
रायबरेली-40.14 फीसदी वोटिंग
सीतापुर-36.84 फीसदी मतदान
उन्नाव -35.01 प्रतिशत वोटिंग

01:46 PM, 23-Feb-2022

सपा ने हरगांव सीट पर फर्जी मतदान होने का लगाया आरोप

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सीतापुर जिले की हरगांव विधानसभा 147 में भाजपा विधायक पोलिंग बूथ पर आकर मतदाताओं को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। चुनाव आयोग को संज्ञान लेकर कार्रवाई करें। इसके अलावा हरदोई जिले की सवायजपुर 154 विधानसभा के बूथ नंबर 119,120, प्राइमरी कन्या विद्यालय पर फर्जी वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग मामले का संज्ञान लेकर, फर्जी वोटिंग बंद कराकर निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराएं।
 

01:43 PM, 23-Feb-2022

उन्नाव में मतदाताओं में खासा उत्साह

उन्नाव में ईवीएम खराबी, मतदान बहिष्कार के बीच सुबह 11 बजे तक जनपद में लगभग 22 फीसदी मतदान हो चुका है। शहर से गांव तक मतदाताओं में वोटिंग को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें दिखी रही हैं। अभी तक के चुनाव को देखते हुए अधिकांश विधानसभाओं में सत्तारूढ़ भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं कुछ बूथों पर बसपा और कांग्रेस भी फाइट में दिख रही है। हालांकि वोटर पूरी तरह से खामोशी की चादर ओढ़े हुए है।

 

01:35 PM, 23-Feb-2022

उन्नाव में दो घंटे से ईवीएम खराब, मतदान बाधित

उन्नाव में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में ईवीएम खराब होने से मतदाताओं में आक्रोश है। गुस्साए लोगों के अनुसार दो घंटो बाद भी मशीन सही नहीं हो पाई। ईवीएम खराब होने के कारण मतदाता मतदान नहीं कर पा रहे हैं। सदर विधायक सहित अनेक लोग अपने मत का प्रयोग नहीं कर पा रहे।

01:29 PM, 23-Feb-2022

सरोजनीनगर में फर्जी वोटिंग का आरोप

लखनऊ जिले की 170 सरोजनीनगर विधानसभा के बूथ नंबर 472 पर फर्जी वोटिंग की जा रही है मतदाताओं को कहा जा रहा है कि आपका वोट पहले ही पड़ गया। चुनाव आयोग संज्ञान लें और फर्जी वोटिंग पर रोक लगवाई जाए।

01:24 PM, 23-Feb-2022

भाजपा के लोगों पर फर्जी वोटिंग का आरोप

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि सीतापुर की 152 सिधौली विधानसभा सीट के बूथ नंबर 185 पर भाजपा के लोग फर्जी वोटिंग करा रहे हैं, चुनाव आयोग से संज्ञान लेकर फर्जी वोटिंग रुकवाने की अपील की है। उन्नाव की मोहान विधानसभा 164 के बूथ संख्या 185 पर पीठासीन अधिकारी लोगों को वापस भेज रहे हैं। चुनाव आयोग कृपया संज्ञान ले।
 

01:18 PM, 23-Feb-2022

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने पत्नी के साथ किया मतदान

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार और उनकी पत्नी एसीएस डिंपल वर्मा ने यूपी के चौथे चरण में वोट डाला। लखनऊ नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने कहा कि चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी के अधीन जीरो कार्बन एमिशन कॉन्सेप्ट वाला ग्रीन बूथ बनाया गया है. इसका उद्देश्य मतदाताओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और मतदान प्रतिशत बढ़ाना है।
 

01:13 PM, 23-Feb-2022

सीएम योगी का  सपा, कांग्रेस और बसपा पर हमला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमेठी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी अपने ऐजेंडे को लेकर चलती है। सपा, कांग्रेस, बसपा ने राजनीति की, इन लोगों की राजनीति का आधार जाति, मत और धर्म हुआ करता था। आज तिलोई को एक मेडिकल कॉलेज भी मिल गया है। उस मेडिकल कॉलेज का हम लोगों ने शिलान्यास भी किया है। यह मेडिकल कॉलेज समाजवादी पार्टी भी दे सकती थी, लेकिन उसके पास विकास का विजन नहीं था।
 

01:08 PM, 23-Feb-2022

यूपी का ये ही है जनादेश, नहीं आ रहे अखिलेश: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहले से लेकर चौथे चरण तक समाजवादी पार्टी की लिस्ट में अपराधी और माफिया ही नज़र आते थे, अब आतंकवादियों से भी तार जुड़े नज़र आते हैं। UP का चहुंमुखी विकास हुआ है और जनता विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाना चाहती है। यूपी का ये ही है जनादेश, नहीं आ रहे अखिलेश। 
 

01:00 PM, 23-Feb-2022

मतदान कार्मिक को हार्ट अटैक, अस्पताल भेजा गया

लखीमपुर के धौरहरा के सिसैया में एक मतदान कार्मिक को हार्ट अटैक आने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पी 3 कर्मचारी जितेंद्र पाल बेलरायां चीनी मिल में गन्ना विभाग के कर्मचारी है। ग्राम सभा सिसैया के बूथ संख्या 45 पर वह ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद उसे सीएचसी भेजा गया है।

12:55 PM, 23-Feb-2022

मोहनलालगंज में भाजपा समर्थकों का हंगामा

मोहनलालगंज में नगराम नगर पंचायत के बूथ संख्या 389 पर भाजपा समर्थकों ने अंदर कर्मचारी पर वोटर से साइकिल वाला बटन दबाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इंस्पेक्टर शमीम खान ने एसडीएम को फोन कर कर्मचारी को हटाने के लिए शिकायत की।
 

12:50 PM, 23-Feb-2022

नरेश अग्रवाल बोले-वर्षों के रिश्तों पर भरोसा

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने अपने गृह नगर हरदोई में वोट डाला। करीब 11 बजे वोट डालने के बाद मीडिया से रूबरू हुए नरेश अग्रवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पांच दशकों की राजनीति में उनके रिश्तों की डोर का छोर बढ़ता ही जा रहा है। उनके साथ के लोगों के पौत्र एवं प्रपोत्र तक का यह राजनीतिक सफर बेहद शानदार एवं सुखदाई है। वह किसी ओवर कॉन्फिडेंस में कभी नहीं रहते लेकिन जो कहते है वो अपने जिले के लोगों से वर्षों पुराने रिश्तों के भरोसे से कहते है। कहा कि बेटा नितिन अग्रवाल चौथी बार बडे़ मतों से चुनाव जीत दर्ज करने जा रहा है। जिले के लोगों ने हमेशा साथ निभाया है। इस बार भी लोग हमेशा की तरह हमारे साथ हैं।
 

12:43 PM, 23-Feb-2022

मतदान का बहिष्कार

लखनऊ के सढियामऊ बूथ संख्या 289 पर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। 11:45 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा। मतदाताओं का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से सढ़िया मऊ रेलवे क्रॉसिंग बंद है जिससे महोली या जिला मुख्यालय जाने के लिए ग्रामीणों को 8 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। जब तक क्रॉसिंग नहीं खुलती है मतदान का बहिष्कार करेंगे। पीठासीन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि यहां एक बूथ है जिसमें 916 मतदाता हैं अभी तक एक भी मतदान नहीं हुआ है।

 

12:35 PM, 23-Feb-2022

तिकुनिया में मोहाना नदी पार गांव के 350 लोगों ने डाला वोट

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया इलाके में 350 से ज्यादा ग्रामीण मोहाना नदी पार कर वोटिंग करने के लिए पहुंचे। तिकुनिया इलाके में नदी पार करते हुए ग्रामीणों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। लोगों ने बताया कि पोलिंग बूथ नदी के उस पार है। वे एक-एक वोट के महत्व को समझते हैं, इसलिए नदी पार कर वोटिंग करने के लिए पहुंचे हैं।

12:32 PM, 23-Feb-2022

वोट डालने पहुंचे टेनी: सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम, चारों तरफ पुलिस ही पुलिस

लखीमपुर खीरी के बनबीरपुर में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी मतदान करने पहुंचे। भारी सुरक्षा के बीच पत्रकार लगातार उनसे सवाल पूछते रहे लेकिन उन्होंने किसी का जवाब नहीं दिया और विजय चिन्ह दिखाते हुए रवाना हो गए। उनके चारों ओर सुरक्षा में इतने जवान तैनात थे कि केंद्रीय मंत्री टेनी बड़ी मुश्किल से कैमरों में कैद हो सके।
 

12:30 PM, 23-Feb-2022

भाजपा के पक्ष में जबरदस्ती मतदान कराने का आरोप

उन्नाव की मोहान विधानसभा 164 के बूथ संख्या 191 पर भाजपा के पक्ष में जबरदस्ती मतदान कराया जा रहा है। चुनाव आयोग कृपया संज्ञान ले। हरदोई जिले की 157 गोपामऊ विधानसभा के बूथ संख्या 321 पर बीजेपी के कुछ लोग बाहर बैठे हैं और मतदाताओं को कमल का वोट दबाने को कह रहे हैं। चुनाव आयोग संज्ञान ले सुचारू एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करें।

 

12:24 PM, 23-Feb-2022

मतदाताओं पर मतदान कर्मी भाजपा के लिए वोट करने के लिए बना रहे दवाब

पीलीभीत जिले की बीसलपुर विधानसभा-130 के बूथ संख्या 115 पर बीएलओ अनुपस्थित हैं। बूथ संख्या 283, 284 और 232 पर मतदान कर्मी मतदाताओं को बीजेपी के लिए वोट करने के लिए दबाव बना रहे हैं। गंभीर विषय है, चुनाव आयोग कृपया संज्ञान ले। वहीं, सीतापुर की 149 बिस्वां विधानसभा सीट के बूथ संख्या 402 पर प्रशासन बीजेपी के पक्ष में वोट डलवाने में मदद कर रहा है। चुनाव आयोग कृपाया संज्ञान ले और सुचारू एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करें। 

12:19 PM, 23-Feb-2022

ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित

सपा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि लखनऊ जिले की लखनऊ पश्चिम 171 के बूथ नंबर 295 पर ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित हो रहा है। चुनाव आयोग संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई कर निष्पक्ष एवं सुचारु मतदान सुनिश्चित करे।

12:09 PM, 23-Feb-2022

ईवीएम के बटन पर फेवीक्विक डालने का आरोप, बदली गई मशीन

लखीमपुर खीरी की सदर सीट के कादीपुरसानी गांव में ईवीएम में शरारती तत्वों ने फेवीक्विक डाल दी। सपा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा का कहना है कि सपा के बटन को चिपकाया गया है। जिसको लेकर हंगामा हुआ और मतदान बाधित रहा। बाद में शिकायत मिलने पर ईवीएम बदलवाकर दोबारा मतदान शुरू कराया गया। एसपी संजीव सुमन ने बताया कि शिकायत मिली थी। ईवीएम को बदलवाकर मतदान दोबारा शुरू करा दिया गया है। लखीमपुर खीरी में 11 बजे के बाद पोलिंग बूथों पर सन्नाटा पसरने लगा। 

12:06 PM, 23-Feb-2022

बांदा के नरैनी में किसी भी बटन दबाने पर बीजेपी पर्ची निकल रही

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा कि बांदा जिले की नरैनी 234 विधानसभा के बूथ नंबर 271 पर वोट डालने पर बीजेपी की ही पर्ची निकल रही है। चुनाव आयोग मामले का संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई करें। इसके अलावा बांदा में नरैनी विधानसभा 234 के बूथ संख्या 73 पर बुजुर्ग मतदाताओं को जबरदस्ती बीजेपी के निशान पर बटन दबाने के लिए कहा जा रहा है। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।
 

11:57 AM, 23-Feb-2022

करहल के जसवंतपुर बूथ पर 11 बजे तक 36.38 फीसदी मतदान 

मैनपुरी के करहल के बूथ संख्या -266 प्राथमिक विद्यालय जसवंतपुर पर 11 बजे तक 36.38 फीसदी मतदान हुआ। इस बूथ पर कुल 1113 मतदाता हैं। 20 फरवरी को गांव के कुल 1113 मतदाताओं में से 807 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
 

11:55 AM, 23-Feb-2022

पीलीभीत जनपद में 27.43 प्रतिशत मतदान

पीलीभीत-26.2 प्रतिशत
बरखेड़ा-28 फीसदी मतदान
पूरनपुर -29 प्रतिशत
बीसलपुर-26.55 फीसदी

11:51 AM, 23-Feb-2022

सीतापुर में 11 बजे तक मतदान प्रतिशत

महोली 21 प्रतिशत
सीतापुर 19.75 प्रतिशत
हरगांव 22 प्रतिशत
लहरपुर 24 प्रतिशत
बिसवां 21 प्रतिशत
सेवता 23 प्रतिशत
महमूदाबाद 20 प्रतिशत
सिधौली 22 प्रतिशत
मिश्रिख 20 प्रतिशत

11:48 AM, 23-Feb-2022

यूपी में 11 बजे तक 22.62 प्रतिशत मतदान

बांदा-23.85 फीसदी मतदान
फतेहपुर-22.49 प्रतिशत मतदान
हरदोई-20.27 फीसदी मतदान
लखीमपुर खीरी-26.29 फीसदी मतदान
लखनऊ-21.42 प्रतिशत मतदान
पीलीभीत-27.43 प्रतिशत मतदान
रायबरेली-21.41 फीसदी वोटिंग
सीतापुर-21.99 फीसदी मतदान
उन्नाव -21.27 प्रतिशत वोटिंग

11:45 AM, 23-Feb-2022

लखीमपुर खीरी में 11 बजे तक 26.29 फीसदी वोटिंग

पलिया 24.32 प्रतिशत
निघासन 30 फीसदी
गोला 23.4 प्रतिशत
श्रीनगर 22.8 फीसदी
धौरहरा 28.13 प्रतिशत
लखीमपुर 28 फीसदी
कस्ता 24.6 प्रतिशत
मोहमदी 29 फीसदी

11:43 AM, 23-Feb-2022

निर्वाचन अधिकारियों की लापरवाही 

सरोजनीनगर विधानसभा के रजनीखंड के कुछ मतदाताओं के करीब 20 किलोमीटर दूर भटगांव में नाम न आने से इन्हें दूर जाना पड़ रहा है। भटगांव में मौजूद बीएलओ ने बताया कि करीब 20-25 ऐसे नाम है जो भटगांव के ना होकर आलमबाग, रजनी खंड सहित कई जगहों के नाम भटगांव की वोटर लिस्ट में शामिल हो गए हैं। ऐसी स्थिति में इन वोटरों को अपने घरों से करीब 20 किलोमीटर दूर वोट डालने के लिए आना होगा।
 

11:37 AM, 23-Feb-2022

मल्लाहनखेड़ा में बूथ पर गिने चुने वोटर्स ही पहुंचे

लखनऊ में बीकेटी के मल्लाहनखेड़ा में बूथ पर गिने चुने वोटर्स ही पहुंचे हैं। यहां ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया था, अधिकारियों  ने दावा किया था कि यहां सब मतदान करेंगे, लेकिन बूथ पर अभी भी सन्नाटा है।
 

11:36 AM, 23-Feb-2022

सपा के पोलिंग एजेंट के अंदर जाने पर हंगामा 

लखनऊ में मोहनलालगंज के रामपुर में सपा के पोलिंग एजेंट के अंदर जाने पर हंगामा हो गया। इस दौरान पुलिस से भी नोकझोंक हुई।


 

11:33 AM, 23-Feb-2022

104 साल की बुजुर्ग ने किया मतदान

लखनऊ के मोहनलालगंज के प्राथमिक विद्यालय रामपुर स्थित मतदान केंद्र पर 104 साल की विलासा ने भी मतदान किया। बुजुर्ग न तो सुन पाती है न ही बोल पाती हैं। बहुओं के सहयोग से बुजुर्ग ने वोट डाला

11:28 AM, 23-Feb-2022

कई जगह ईवीएम मशीन खराब

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बांदा जिले की विधानसभा नरैनी-234, बूथ संख्या 60 पर ईवीएम मशीन खराब हुई है। लखीमपुर खीरी जिले की निघासन विधानसभा-138 के बूथ संख्या 226 पर ईवीएम बार-बार खराब हो रही है चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृपया संज्ञान ले। 
 

11:24 AM, 23-Feb-2022

बीमार मुन्नी देवी ने डाला वोट

लखनऊ में मलिहाबाद के एक बूथ पर बीमार मुन्नी देवी वोट डालने पहुंची। डॉक्टरों ने उनको ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर किया है। लेकिन उन्होंने भर्ती होने से पहले वोट डाला।

11:22 AM, 23-Feb-2022

सपा का आरोप-मतदान केंद्र से भगाए जा रहे मतदाता

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पीलीभीत जिले की 127 पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 335 पर मतदाताओं को यह कहकर मतदान केंद्र से भगाया जा रहा है कि उनका वोट पड़ गया है। चुनाव आयोग संज्ञान ले सुचारू एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करें। वहीं, फतेहपुर जिले की विधानसभा बिंदकी-239 के बूथ संख्या 193, 194 पर बीएलओ की लापरवाही के कारण पहले पर्ची नहीं दी गई और अब पर्ची देने के बाद मतदाताओं को वोट नहीं करने दिया जा रहा है चुनाव आयोग और जिला प्रशासन शीघ्र संज्ञान लें।
 

11:20 AM, 23-Feb-2022

मतदान की गोपनीयता और निष्पक्षता मतदान अधिकारियों द्वारा भंग करने का आरोप

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उन्नाव जिले की पुरवा विधानसभा-167 के बूथ संख्या 433, 434, 311, 312 व 408 पर मतदान की गोपनीयता और निष्पक्षता मतदान अधिकारियों द्वारा भंग की जा रही है, चुनाव आयोग और जिला प्रशासन शीघ्र संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान कराने की कृपा करें। वहीं, हरदोई जिले की 155 शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 358 पर धीमी गति से मतदान चल रहा है जिससे मतदाता प्रभावित हैं। चुनाव आयोग संज्ञान ले सुचारू एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करें।

11:13 AM, 23-Feb-2022

मोबाइल को अंदर इस्तेमाल न करने दें: कमिश्नर डीके ठाकुर 

वहीं, पश्चिम विधानसभा से मोबाइल ले जाने से रोकने की शिकायत पर कमिश्नर डीके ठाकुर ने मोबाइल ले जाने से न रोकने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि मोबाइल को अंदर इस्तेमाल न करने दें।

11:11 AM, 23-Feb-2022

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पत्नी के साथ मतदान किया

लखनऊ के ऐशबाग के रस्तोगी इंटर कॉलेज में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी ने वोट डाला। दिनेश शर्मा ने कहा कि चौथे चरण के बाद बीजेपी दोहरा शतक लगाएगी और अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए आगे बढ़ेगी। पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए विकास कार्य सबके घर पहुंच गए हैं।

11:07 AM, 23-Feb-2022

लखनऊ में खराब खाने की शिकायत 

लखनऊ के मोहनलालगंज में चुनाव ड्यूटी में आए कर्मचारियों ने खराब खाने की शिकायत की है। गैर जनपदों से ड्यूटी करने आए कर्मियों को बासी खाना दिया गया। सोशल मीडिया पर शिकायत के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत की। 
आरोप लगाया कि सब्जी से बदबू आ रही और पूड़ी टूट नहीं रही। लापरवाही के कारण पुलिसकर्मी ऐसा खाना खाने को मजबूर हैं। डीसीपी साउथ को मामले से अवगत कराया गया है। 

11:05 AM, 23-Feb-2022

बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने डाला वोट

बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने लखनऊ के शेरवुड एकेडमी पोलिंग बूथ पर वोट डाला। उन्होंने कहा कि मैं सभी से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें. यूपी के लोग अच्छी तरह जानते हैं और जानते हैं कि किसे वोट देना है।
 

10:56 AM, 23-Feb-2022

लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने किया मतदान

लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने लखनऊ में मतदान केंद्र पहुंचकर परिवार के साथ वोट डाला। उन्होंने कहा कि मैं सभी से कहूंगीं कि बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लें। हम कई दिनों से वोटिंग को लेकर उत्साह में रहते हैं, हमारे परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ वोट डालने आई है।

10:53 AM, 23-Feb-2022

हर व्यक्ति अपना वोट डाले और समय पर डाले: अवनीश अवस्थी 

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने लखनऊ में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपना वोट डाले और समय पर डाले। लोग वोट डालने के बाद अपने घर जाएं किसी जगह पर भीड़ ना लगाएं। विश्व मानकों के हिसाब से देखें तो उत्तर प्रदेश का वोट प्रतिशत अब तक बहुत अच्छा रहा है।

10:50 AM, 23-Feb-2022

मतदान करना हमारा संवैधानिक अधिकार और सामाजिक दायित्व: सहगल

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में लखनऊ में मतदान किया। नवनीत सहगल ने कहा कि मतदान करना हमारा संवैधानिक अधिकार और सामाजिक दायित्व है, हम सबको इसका उपयोग करना चाहिए। 
 

10:48 AM, 23-Feb-2022

नितिन अग्रवाल ने हरदोई में डाला वोट

हरदोई से भाजपा उम्मीदवार नितिन अग्रवाल ने हरदोई के एक मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार हरदोई में आठों सीट बीजेपी जीतेगी और मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि बीजेपी 300 से अधिक सीटें जीतने वाली है।
 

10:46 AM, 23-Feb-2022

लखीमपुर खीरी में सुबह नौ बजे तक मतदान

पलिया।         11.00 प्रतिशत
निघासन।        11.00
गोला।              09.23
श्रीनगर।           10.50
धौरहरा।           09.71
लखीमपुर।        11.00
कस्ता।              08.00
मोहम्मदी।          13.00

10:39 AM, 23-Feb-2022

लखनऊ मोंटेसरी में कैंट प्रत्याशी ब्रजेश पाठक ने परिवार के साथ वोट किया

प्रदेश मंत्री और बीजेपी नेता ब्रजेश पाठक ने लखनऊ के मतदान केंद्र लखनऊ मोंटेसरी में मतदान किया। उन्होंने कहा कि जनता का आर्शीवाद बीजेपी को मिल रहा है। मैं कह सकता हूं कि प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनेगी। वहीं, चिल्ड्रन एकेडमी में मंत्री महेंद्र सिंह ने परिवार के साथ वोट किया। 

10:38 AM, 23-Feb-2022

रायबरेली में सुबह 9 बजे तक कुल मत प्रतिशत 

बछरावां - 8.33 प्रतिशत
हरचंदपुर - 10. 41 प्रतिशत
रायबरेली सदर - 8.3 प्रतिशत
सरेनी - 8.56 प्रतिशत
ऊंचाहार - 6.33 प्रतिशत

10:35 AM, 23-Feb-2022

भाजपा विधायक पंकज सिंह ने किया मतदान

नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह ने लखनऊ के विपुल खण्ड स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने कहा कि हमें 350 के आसपास सीट मिलने वाली हैं। हमने विकास के लिए जो काम किए हैं और अपनी पहचान,संस्कृति और परंपरा को बचाने और बढ़ाने के लिए जो काम किया है उन सब चीजों को जनता ने स्वीकारा है।
 

10:33 AM, 23-Feb-2022

राजनाथ सिंह ने डाला वोट

रक्षा मंत्री और बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने लखनऊ के स्कॉलर्स होम स्कूल में पोलिंग बूथ पर वोट डाला। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव सुशासन और विकास के मुद्दे पर है और इस मामले में हिंदुस्तान में अगर कोई अव्वल पार्टी है तो वो बीजेपी है। सभी मतदाताओं से अपील करना चाहता हूं कि भारी संख्या में मतदान करें। 

10:25 AM, 23-Feb-2022

उन्नाव में कई जगह मतदान का बहिष्कार

उन्नाव जिले में कई स्थानों पर लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया है। सड़क व अन्य विकास कार्य न होने से लोगों में नाराजगी है। अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। मोहान विधानसभा के मिर्जापुर अजिगांव के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीण सई नदी पर पुल न बनने से नाराज हैं। थानाध्यक्ष औरास, बीडीओ औरास ग्रामीणों को मनाने में जुटे हैं। वहीं बांगरमऊ कटरी गदनपुर आहार बूथ संख्या 324 में 1048 मतदाता हैं, लेकिन ग्रामीण मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं। सड़क तथा गंगा कटान को लेकर मतदाता असंतुष्ट हैं। अभी तक 6 मत ही डाले गए हैं। मोहान विधानसभा के मल्झा बक्शी खेड़ा में ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार किया। ग्रामीणों में दशकों से गांव की सड़क न बनने से नाराजगी है।
 

10:14 AM, 23-Feb-2022

करहल के जसवंतपुर में पुनर्मतदान जारी

करहल के बूथ संख्या-266 प्राथमिक विद्यालय जसवंतपुर पर 09 बजे 17 फीसदी मतदान हुआ। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच पुनर्मतदान कराया जा रहा है। 20 फरवरी को यहां मतदान संपन्न हुआ था।
 

10:12 AM, 23-Feb-2022

लखनऊ के नौ विधानसभा क्षेत्रों में सुबह नौ बजे तक मतदान प्रतिशत

मलिहाबाद 9 प्रतिशत 
बख्शी का तालाब 10.25 फीसदी
सरोजिनी नगर 9.2 प्रतिशत
लखनऊ पश्चिम 7.6 फीसदी 
लखनऊ उत्तर 9.2 प्रतिशत
लखनऊ पूर्व 8.4 फीसदी 
लखनऊ सेंट्रल 5.5 प्रतिशत
लखनऊ कैंट 5.4 फीसदी
मोहनलालगंज 8 प्रतिशत
 

10:07 AM, 23-Feb-2022

मॉक पोल में बटन दबाने से कमल का फोटो दिखने का आरोप, पीठासीन अधिकारियों का इनकार

लखीमपुर खीरी में फरधान थाना क्षेत्र के बूथ संख्या 85 पर मॉक पोल के दौरान सपा कार्यकर्ता ने कोई भी बटन दबाने से कमल का फोटो दिखने का आरोप लगाया। जबकि, पीठासीन अधिकारियों का कहना है कि ईवीएम खराब थी, उसमें कोई आवाज नहीं निकल रही थी। हालांकि, बाद में ईवीएम बदल दी गई।

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 85 में सपा कार्यकर्ता विजय वर्मा ने बताया कि मॉक पोल के दौरान कोई भी बटन दबाने पर कमल का फोटो दिख रहा था। हालांकि बाद में ईवीएम बदली गई। लेकिन इस दौरान दो घंटा मतदान बाधित रहा। उधर, मामले में रिटर्निंग अफसर का कहना है कि कंट्रोल यूनिट में प्रेस्ड एरर, स्क्रीन ब्लिंकिंग, वीवीपैट नॉट रेस्पॉडिंग होने के कारण सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा मतदान पूर्व मॉकपोल के दौरान बदल दिया गया। बाद में मतदान सुचारु रूप से चालू किया गया। तहसीलदार सदर और सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ राकेश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर नई ईवीएम मशीन दी, 8:55 बजे मतदान शुरू हुआ।

10:02 AM, 23-Feb-2022

लखनऊ में कर्मचारियों को मिला खराब खाना

लखनऊ के मोहनलालगंज के प्राथमिक विद्यालय धनवारा में ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को खराब खाना मिला है। आसपास खाने-नास्ते की दुकान भी नहीं है। कर्मचारियों/पुलिस वालों ने बताया कि पैसा भी पूरा नहीं दिया गया है।

09:39 AM, 23-Feb-2022

पीठासीन अधिकारी पर भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए दवाब बनाने का आरोप

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि उन्नाव जिले की पुरवा विधानसभा 167 बूथ संख्या 344 पर पीठासीन अधिकारी मतदाताओं को बीजेपी को वोट देने के लिए बाध्य कर रहे हैं, चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृपया संज्ञान लेकर निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करें। वहीं, हरदोई जिले की गोपामऊ 157 विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 173 174 पर धीमी गति से मतदान हो रहा है। पुलिस, कर्मचारी फोन लेकर के पोलिंग बूथ के अंदर जा रहे हैं और भाजपा का समर्थन कर रहे है। सपा ने आरोप लगाया कि लखीमपुर जिले की 142 लखीमपुर विधानसभा के बूथ नंबर 75 पर वोट देने के बाद उंगलियों पर कर्मचारी स्याही नहीं लगा रहे हैं और पोलिंग एजेंट को बाहर बैठा रखा है। चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की गई है। 

09:34 AM, 23-Feb-2022

सपा का आरोप कई जगह ईवीएम खराब

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हरदोई जिले के शाहाबाद 155 विधानसभा सीट के बूथ नंबर 234 पर ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित हुआ है। लखनऊ जिले की सरोजनी नगर विधानसभा 170 बूथ नंबर 291 पर ईवीएम खराब है चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से संज्ञान लेने की अपील की गई है। लखनऊ जिले की सरोजिनी नगर विधानसभा 169 के बूथ नंबर 227 पर ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित हुआ है। बांदा जिले की 235 बांदा विधानसभा के बूथ नंबर 50, 167 और 200 पर ईवीएम खराब हुई है। सीतापुर जिले की 152 सिधौली विधानसभा के बूथ नंबर 284 पर ईवीएम खराब हुई है। सीतापुर की मिश्रिख विधानसभा 153 की बूथ संख्या 37 पर ईवीएम खराब हो गई है। हरदोई जिले की विधानसभा सवायजपुर 154 बूथ संख्या 126 पर पौने नौ बजे तक मतदान शुरू नहीं हुआ। मतदान अधिकारी मशीन खराब होने की बात कर रहे हैं चुनाव आयोग और जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान ले। रायबरेली जिले की बछरावां विधानसभा 177 की बूथ संख्या 311 पर भी मतदान पौने नौ बजे तक शुरू नहीं हुआ है। सपा ने आरोप लगाया कि फतेहपुर जिले की अयाशाह विधानसभा के परसेठा बूथ में जानबूझकर एक घंटे लेट 8 बजे मतदान शुरू करवाया गया है।

09:27 AM, 23-Feb-2022

गांव के प्रधान पर मतदाताओं को परेशान करने का आरोप

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि उन्नाव जिले की मोहान विधानसभा 164 बूथ नंबर 53, 54, 55 पर गांव के प्रधान वोट डालने में मतदाताओं को परेशान कर रहे हैं चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृपया संज्ञान लेकर निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराना सुनिश्चित करे। वहीं, लखनऊ जिले की लखनऊ मध्य विधानसभा 174 के बूथ संख्या 53 पर मतदान बाधित हुआ है। 

 

09:26 AM, 23-Feb-2022

मलिहाबाद विधानसभा 168 के बूथ नंबर 192 पर ईवीएम खराब

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि पीलीभीत जिले के 129 पूरनपुर विधानसभा के बूथ नंबर 311 पर लाइट की व्यवस्था नहीं होने से ईवीएम मशीन पर कुछ भी नहीं दिख रहा है। चुनाव आयोग तत्काल संज्ञान ले। लाइट की व्यवस्था कर सुचारू मतदान  सुनिश्चित करे। वहीं, लखनऊ जिले की मलिहाबाद विधानसभा 168 के बूथ नंबर 192 पर ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित है। चुनाव आयोग संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई कर निष्पक्ष एवं सुचारु मतदान सुनिश्चित करे।
 

09:19 AM, 23-Feb-2022

केंद्र चिल्ड्रेन पैलेस म्यूनिसिपल नर्सरी स्कूल में बुजुर्गों ने किया मतदान: बुजुर्ग

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के मतदान केंद्र चिल्ड्रेन पैलेस म्यूनिसिपल नर्सरी स्कूल में बुजुर्गों ने मतदान किया। एक बुजुर्ग मतदाता ने बताया कि देश की तरक्की और राष्ट्र का उत्थान व विकास हो इसी कामना के साथ आज हम वोट देने आए हैं।

उन्नाव के सफीपुर में मतदाताओं की भीड़
उन्नाव के सफीपुर के ब्लॉक मॉडल बूथ संख्या 61, 62 पर वोट डालने के लिए उत्साहित मतदाताओं की भीड़ उमड़ गई। इसके अलावा बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खैरुद्दीनपुर में भी मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। 
 

09:12 AM, 23-Feb-2022

सतीश चंद्र मिश्रा ने परिवार के साथ डाला वोट

बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा व उनके परिवार ने लखनऊ के मांटेसरी स्कूल में वोट डाला। इस दौरान सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी पूर्ण बहुमत की ओर अग्रसर है, अबकी बार भी 2007 की तरह पूर्ण बहुमत की सरकार बनना निश्चित हो चुका है।


 

09:08 AM, 23-Feb-2022

शिया धर्मगुरू मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने डाला वोट

शिया धर्मगुरू मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने एमडी शुक्ला कॉलेज नादान महल रोड पर सुबह नाश्ते से पहले अपना वोट डाला और लोगों से अपील की कि वो भी घरों से वोट डालने के लिए निकलें।

09:05 AM, 23-Feb-2022

जिलाधिकारी ने पत्नी के साथ किया मतदान

लखनऊ के लालबाग नगर निगम पर जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश और उनकी पत्नी ने वोट डाला। वहीं, सीतापुर शहर के चौधरी टोला सेकेंड में मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। मतदाओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह है। 

 

09:03 AM, 23-Feb-2022

सीएम योगी ने की मतदाताओं से अपील

सीएम योगी ने विकासयुक्त और सुरक्षायुक्त अपने सपनों का प्रदेश बनाने के लिए सभी मतदाता से वोट करने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'यूपी विधानसभा चुनाव-2022 का आज चतुर्थ चरण है। भयमुक्त, दंगामुक्त, अपराधमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त प्रदेश के लिए, विकासयुक्त और सुरक्षायुक्त अपने सपनों का उत्तर प्रदेश बनाने के लिए सभी सम्मानित मतदाता गण अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। अतः ध्यान रहे, पहले मतदान फिर जलपान।'

08:55 AM, 23-Feb-2022

उन्नाव जिले में सांसद साक्षी महाराज गदन खेड़ा मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने पहुंचे। उन्होंने सभी से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हिजाब पर पूरे देश में  प्रतिबंध लगना चाहिए।

08:50 AM, 23-Feb-2022

सपा का आरोप-सरोजिनी नगर के बूथ 12 से 16 पर पार्टी के सभी बूथ एजेंट बाहर किए

समाजवादी पार्टी के ट्वीट कर कहा कि लखनऊ जिले की सरोजिनी नगर विधानसभा 169 के बूथ नंबर 227 पर ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित हो गया। अपील की है कि चुनाव आयोग संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई कर निष्पक्ष एवं सुचारु मतदान सुनिश्चित करे। इसके अलावा सपा ने आरोप लगाया कि लखनऊ जिले की सरोजिनी नगर विधानसभा 170 के बूथ नंबर 12, 13, 15, 16 पर समाजवादी पार्टी के सभी बूथ एजेंट को बाहर कर दिया गया है। चुनाव आयोग संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई कर निष्पक्ष एवं सुचारु मतदान सुनिश्चित करे

08:48 AM, 23-Feb-2022

मतदान केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ

लखनऊ उत्तर के महाराजा अग्रसेन स्कूल मतदान केंद्र पर बूथ नम्बर 169 पर पहला वोट पड़ने के बाद ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे 35 मिनट तक वोट नहीं पड़ सके। हालांकि बाद में सही करके मतदान शुरू कराया गया। उन्नाव जिले में सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मतदान केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने मतदाताओं को फूल देकर स्वागत भी किया।

08:46 AM, 23-Feb-2022

मंत्री मोहसिन रजा ने किया मतदान

उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक मंत्री मोहसिन रजा ने सेंट जॉन बॉस्को कॉलेज, नियर मिठाई वाला चौराहा पर अपनी पत्नी एवं पुत्र के साथ मतदान किया। वहीं, रायबरेली में प्राथमिक विद्यालय कसरावां में वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है।



 

08:40 AM, 23-Feb-2022

पीएम मोदी ने की वोट डालने की अपील

पीएम मोदी ने वोटिंग के लिए अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूर करें। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज वोटिंग का चौथा दौर है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने बहुमूल्य वोट का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान करें।'

08:37 AM, 23-Feb-2022

जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे और एसपी राजेश कुमार सिंह ने डाला वोट

फतेहपुर जिले में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे और एसपी राजेश कुमार सिंह ने मतदान किया। हरदोई जिले में पाली के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 8 पर ईवीएम खराबी के कारण मतदान देरी से शुरू हुआ। इसके अलावा हरदोई के बावन के बूथ नम्बर 90 पर ईवीएम खराब होने की सूचना मिली। जिसके चलते मतदान प्रभावित हुआ।

08:35 AM, 23-Feb-2022

लोगों ने वोट देने से पहले ही समाजवादी पार्टी को नकार दिया: मायावती

वोट डालने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने वोट देने से पहले ही समाजवादी पार्टी को नकार दिया है। क्योंकि सपा को वोट देने का मतलब है गुंडा राज, माफिया राज को समर्थन देना। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज भी सपा से खुश नहीं हैं, वे उन्हें वोट नहीं देंगे। सपा सरकार में हुए दंगे उसकी असली तस्वीर है। समाजवादी पार्टी के नेताओं के चेहरे बताते हैं कि वे इस बार सत्ता में नहीं आ रहे हैं। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि अल्पसंख्यक लोग सपा की कार्यशैली से बहुत दुखी है। सपा जो सरकार बनाने का सपना देख रही है इनका सपना चकनाचूर हो जाएगा। जब-जब समाजवादी पार्टी सत्ता में रही है, उस दौरान सबसे ज़्यादा उत्पीड़न दलितों और पिछड़ों का हुआ हैं।  बसपा को अकेले सभी वर्गों का वोट मिल रहा है। भाजपा, सपा जीत का दावा कर रहे हैं, कई ऐसा ना हो कि उनके दावे धरे के धरे रह जाए। जब नतीजे आएंगे तो बसपा को 2007 की तरह पूर्ण बहुमत मिलेगा
 

08:32 AM, 23-Feb-2022

मतदान से पहले मंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने आवास पर की पूजा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान से पहले मंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने आवास पर पूजा की। इस दौरान ब्रजेश पाठक ने कहा कि सुबह से मतदाता भाजपा को मतदान करने के लिए तैयार है। घर में पूजा की है और मंदिर भी जाएंगे। सभी से अपील है कि घरों से निकलकर मतदान करें।

08:29 AM, 23-Feb-2022

भाजपा उम्मीदवार राजेश्वर सिंह ने लखनऊ के मां चंद्रिका देवी मंदिर में की पूजा 

लखनऊ की सरोजनी नगर से भाजपा उम्मीदवार राजेश्वर सिंह ने लखनऊ के मां चंद्रिका देवी मंदिर में पूजा की। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा के हर बूथ पर भाजपा जीतेगी। सबसे बड़ा मुद्दा राष्ट्रवाद का है ये विचारधारा की लड़ाई है, जो माफिया है उन्हें जेल से चुनाव लड़वाया जा रहा है इसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। भारी संख्या में लोग घरों से निकलकर मतदान करें।
 

08:27 AM, 23-Feb-2022

मतदान केंद्रों के बाहर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बलों को तैनात किया: एसपी

लखनऊ में पुलिस अधीक्षक राघवेंद्र मिश्रा ने कहा कि मतदान केंद्रों के बाहर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बलों को तैनात किया है। जिन इलाकों में 5 से ज़्यादा मतदान केंद्र हैं, वहां अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती है। हम लोग लगातार भ्रमण कर रहे हैं। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से शूरू हुआ है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदान करने के लिए लोग लखनऊ के मोंटेसरी स्कूल में स्थित मतदान केंद्र पहुंचे। 
 

08:24 AM, 23-Feb-2022

अदिति सिंह ने डाला वोट

भाजपा उम्मीदवार अदिति सिंह ने रायबरेली के एक मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं जितने भी उत्तर प्रदेश में चरण हुए हैं और आगामी चरण में रायबरेली का मत प्रतिशत सबसे ज़्यादा रहें। उन्होंने कहा कि यहां कांग्रेस का कुछ नहीं है। इस इलाके को कांग्रेस का गढ़ कहना बंद कीजिए। मैं रायबरेली को हमेशा सुरक्षित रखूंगी।
 

08:16 AM, 23-Feb-2022

चुनाव से पहले भाजपा सांसद रीता बहुगुणा के बेटे ने अखिलेश यादव से की मुलाकात

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने मतदान से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। दोनों में करीब घंटेभर बातचीत हुई। इसे सियासी नजरिए से अहम माना जा रहा है। इस मुलाकात को ब्राह्मण वोटबैंक को सपा के पक्ष में गोलबंद करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, मयंक जोशी की अखिलेश से मुलाकात के बाद भाजपा खेमे में हलचल पैदा हो गई है। 

07:50 AM, 23-Feb-2022

सुन्नी इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर सन्नाटा 

लखनऊ पश्चिम विधानसभा सीट के सुन्नी इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई दिया। इस मतदान केंद्र पर पौने सात बजे तक कुल 4 वोट ही पड़े।

07:47 AM, 23-Feb-2022

मतदान केंद्रों पर दिखाई दी भीड़

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में मतदान शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्रों पर भीड़ दिखाई दी। बड़ोखर खुर्द गांव में महिलाएं तो समय से पहले ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गई और मतदान शुरू होने का इंतजार करतीं दिखाई दीं। 

07:43 AM, 23-Feb-2022

शेरपुर कला मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लाइन

पीलीभीत जिले की पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित शेरपुर कला मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लगी है। मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। 

07:41 AM, 23-Feb-2022

पीलीभीत में मतदाताओं में उत्साह

पीलीभीत जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए 43 उम्मीदवार मैदान में हैं। पांच महिला उम्मीदवार हैं। इनकी किस्मत का फैसला लेने के लिए 1440 310 मतदाता आज अपना वोट डाल रहे हैं। पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के गभैया सराय पोलिंग स्टेशन पर सुबह से ही लंबी कतार है।

07:21 AM, 23-Feb-2022
चौथे चरण में मायावती ने डाला वोट... - फोटो : ANI

बसपा सुप्रीमो मायावती ने डाला वोट

बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ के निगम नर्सरी स्कूल में वोट डाला। 

03:33 AM, 23-Feb-2022

UP Election Phase 4 Live: चौथे चरण का मतदान खत्म, पांच बजे तक 57.45 फीसदी वोटिंग, लखीमपुर खीरी में लोगों ने जमकर डाले वोट

यूपी में सियासी संग्राम जारी है और आज चौथे चरण का मतदान है। इस चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। जिन नौ जिलों में चुनाव होने हैं उसमें लखनऊ, सीतापुर, खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा, फतेहपुर और पीलीभीत जिला शामिल हैं।  
 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इस चरण में 2.13 करोड़ मतदाता 624 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदाताओं में 1.14 करोड़ पुरुष और 99 लाख महिलाएं हैं जबकि प्रत्याशियों में 91 महिलाएं भी किस्मत आजमा रही हैं।

मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए 57 सामान्य प्रेक्षक, 9 पुलिस प्रेक्षक तथा 18 व्यय प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 1712 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 210 जोनल मजिस्ट्रेट, 105 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 3110 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं। इस चरण में 874 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं 142 बूथों पर सभी कर्मी महिला होंगी।

 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें