फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

UP Chunav 2022 3rd Phase: सपा ने इस मामले में भाजपा को पछाड़ा, जानिए टॉप-10 की सूची में अखिलेश यादव किस नंबर पर?

इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 20 Feb 2022 07:41 AM IST

सार

आज उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। इस बार 16 जिलों की 59 सीटों पर कुल 627 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
तीसरे चरण के चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे 627 प्रत्याशियों में 245 यानी 39% करोड़पति हैं। मतलब इनके पास एक करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। इनमें भी सबसे ज्यादा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमीर हैं। आंकड़ों को देखें तो समाजवादी पार्टी ने तीसरे चरण में 90% करोड़पति नेताओं को टिकट दिया है। इस मामले में भाजपा पीछे हो गई। इस बार भाजपा के 87% करोड़पति प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। बहुजन समाज पार्टी के 78% और कांग्रेस के 52% उम्मीदवार करोड़पति हैं। पहले दो चरण में सबसे ज्यादा भाजपा ने करोड़पति प्रत्याशियों को टिकट दिया था।  
 
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
तीसरे चरण के चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे 627 प्रत्याशियों में 245 यानी 39% करोड़पति हैं। मतलब इनके पास एक करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। इनमें भी सबसे ज्यादा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमीर हैं। आंकड़ों को देखें तो समाजवादी पार्टी ने तीसरे चरण में 90% करोड़पति नेताओं को टिकट दिया है। इस मामले में भाजपा पीछे हो गई। इस बार भाजपा के 87% करोड़पति प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। बहुजन समाज पार्टी के 78% और कांग्रेस के 52% उम्मीदवार करोड़पति हैं। पहले दो चरण में सबसे ज्यादा भाजपा ने करोड़पति प्रत्याशियों को टिकट दिया था।  
 

पहले और दूसरे चरण में किसने ज्यादा अमीरों को टिकट दिया?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
1. पहले चरण में सबसे ज्यादा अमीरों को टिकट देने की सूची में आरएलडी और भाजपा पहले नंबर पर थीं। दोनों के 97-97% उम्मीदवार करोड़पति थे। दूसरे नंबर पर बसपा के 89% और तीसरे पर समाजवादी पार्टी के 82% करोड़पति उम्मीदवार थे। पहले चरण में कुल 280 करोड़पति उम्मीदवार चुनाव के मैदान में थे।  

2. दूसरे चरण में 260 करोड़पति उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। तब सबसे ज्यादा भाजपा ने 98% और फिर समाजवादी पार्टी ने 92% करोड़पति नेताओं को टिकट दिया था। 

88 उम्मीदवारों के पास पांच करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
संपत्ति प्रत्याशियों की संख्या
पांच करोड़ या इससे अधिक 88
दो से पांच करोड़ तक 83
50 लाख से दो करोड़ तक 150
10 लाख से 50 लाख तक 165
10 लाख से कम  137

ये हैं तीसरे चरण के टॉप-10 अमीर प्रत्याशी

सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
1. यशपाल सिंह यादव : झांसी के बबीना सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार यशपाल सिंह यादव तीसरे चरण के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। यशपाल के पास कुल 70 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

2. अजय कपूर : कानपुर के किदवई नगर से कांग्रेस के प्रत्याशी अजय कपूर तीसरे चरण में दूसरे सबसे ज्यादा अमीर प्रत्याशी हैं। अजय कपूर के पास 69 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। 

3. प्रमोद कुमार : कानपुर के आर्यनगर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रमोद कुमार अमीर प्रत्याशियों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। प्रमोद के पास कुल 45 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। 

4. अखिलेश यादव : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अमीर प्रत्याशियों की सूची में चौथे नंबर पर हैं। अखिलेश पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने मैनपुरी के करहल सीट से नामांकन किया है।  अखिलेश के पास 40 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

5. लुईस खुर्शीद : फर्रुखाबाद से कांग्रेस की प्रत्याशी लुईस खुर्शीद अमीर प्रत्याशियों की सूची में पांचवे नंबर पर हैं। सबसे अमीर महिला प्रत्याशियों की सूची में लुईस पहले पायदान पर हैं। लुईस पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी हैं। लुईस के पास 38 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। 
6. राकेश सचान : कानपुर देहात के भोगनीपुर से भाजपा के प्रत्याशी राकेश सचान अमीर प्रत्याशियों की सूची में छठवें नंबर पर हैं। राकेश के पास 37 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। 

7. अरशद जमाल सिद्दीकी : फर्रुखाबाद के भोजपुर सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी अमीर प्रत्याशियों की सूची में सातवें नंबर पर हैं। अरशद के पास 37 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

8. दीप नारायण सिंह उर्फ दीपक यादव : टॉप-10 अमीर प्रत्याशियों की सूची में झांसी के ही गरौठा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दीप नारायण सिंह आठवे नंबर पर हैं। दीप नारायण के पास 36 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

9. अवधेश कुमार : हाथरस के सिकंदरा राऊ सीट से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अवधेश कुमार नौंवे सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। अवधेश के पास कुल 34 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

10. सचिन यादव : फिरोजाबाद की जसराना सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सचिन यादव अमीर प्रत्याशियों की सूची में दसवें नंबर पर हैं। सचिन के पास 32 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next