फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय लल्लू का बड़ा आरोप: आरपीएन सिंह मेरे भाजपा में जाने की अफवाह फैला रहे हैं, कही ये बड़ी बात

Thu, 27 Jan 2022 10:41 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरपीएन सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है, उन्होंने कहा है कि भाजपा नेता आरपीएन सिंह(पूर्व कांग्रेस नेता) प्रचारित कर रहे हैं कि मैं भाजपा में जाने वाला हूं। लल्लू ने कहा कि मैं स्पष्ट कर दूं कि मेरे खून के एक-एक कतरे में राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी का एहसान है।
विज्ञापन
Ajay Kumar Lallu - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने हाल में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। आरपीएन सिंह के भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस की नेता सुप्रिया श्रीनेत और यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने करारा प्रहार किया। 
विज्ञापन


वहीं, बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरपीएन सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है, उन्होंने कहा है कि भाजपा नेता आरपीएन सिंह(पूर्व कांग्रेस नेता) प्रचारित कर रहे हैं कि मैं भाजपा में जाने वाला हूं। 

लल्लू ने कहा कि मैं स्पष्ट कर दूं कि मेरे खून के एक-एक कतरे में राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी का एहसान है। मैं राहुल गांधी का सिपाही बनकर काम करता रहूंगा और जब तक जियूंगा कांग्रेस में रहूंगा।
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरपीएन पर हमला करते हुए कहा कि नई कांग्रेस में संघर्ष करने वाले ही रह सकते हैं। यूपी के जमीनी मुद्दे पर राहुल और प्रियंका गांधी के साथ हजारों कार्यकर्ता दिखाई देते हैं, लेकिन आरपीएन सिंह कभी नहीं दिखे। 
विज्ञापन


तंज कसते हुए लल्लू ने कहा कि वह राजा हैं और उन्हें मेरी जैसी छोटी बिरादरी के गरीब आदमी का कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनना रास नहीं आ रहा था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें