फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्वर्ड में ‘क्राउड मैनजमेंट’ का फंडा समझाएंगे अखिलेश

Wed, 24 Apr 2013 01:40 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों और छात्रों को शुक्रवार को ‘क्राउड मैनजमेंट’ का फंडा समझाएंगे।
विज्ञापन


दुनिया के सबसे बडे़ धार्मिक मेले पर जुटने वाली करोड़ों की भीड़ को नियंत्रित रखने के बारे में अखिलेश महाकुंभ से जुड़ी तस्वीरों के साथ डेढ़ घंटे के प्रस्तुतीकरण के साथ प्रोफेसरों और छात्रों से रू-ब-रू होंगे।

व्याख्यान देने के बाद वह वहां मौजूद लोगों के सवालों का जवाब भी देंगे। मौके का फायदा उठाते हुए अखिलेश ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अपनी सरकार की ब्रांडिंग की भी तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन


महाकुंभ के इंतजामों के बहाने वह अपनी सरकार की उपलब्धियां व भविष्य की प्लानिंग भी वहां के लोगों के सामने रखेंगे।

मुख्यमंत्री के बाद नगर विकास मंत्री आजम खां भी महाकुंभ के लिए तैयारियों आदि के बारे में बताएंगे। इस आयोजन में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री मंगलवार शाम आजम खां व अफसरों की टीम के साथ दिल्ली रवाना हो गए जहां से आधी रात के बाद वह अमेरिका जाएंगे।

हार्वर्ड में होने वाले मुख्यमंत्री के प्रस्तुतीकरण और व्याख्यान का मसौदा मुख्य सचिव जावेद उस्मानी, मुख्यमंत्री के परामर्शी आमोद कुमार व इलाहाबाद के मंडलायुक्त देवेश चतुर्वेदी ने तैयार किया है।

मुख्यमंत्री 26 अप्रैल को अमेरिकी समय के अनुसार डेढ़ बजे ‘हार्वर्ड विदआउट बार्डर: मैपिंग द कुंभ मेला’ पर अपना प्रस्तुतीकरण देंगे। इसके बाद आजम खां कुंभ मेले के लिए दो साल तक चली तैयारियों की जानकारी देंगे।

मुख्यमंत्री अंत में मुख्य वक्ता के रूप में बोलेंगे। इस दौरान वह हार्वर्ड के छात्रों से संवाद करेंगे और उनके सवालों का जवाब देंगे।

इसके एक दिन पहले 25 अप्रैल को दक्षिण एशिया संस्थान में ‘यूरोप क्यों समृद्ध बन पाया और एशिया क्यों नहीं’ विषयक व्याख्यान में भी मुख्यमंत्री और उनकी टीम शिरकत करेगी।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री नहीं
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हार्वर्ड दौरे के दौरान प्रदेश में कोई कार्यवाहक मुख्यमंत्री नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक आला अधिकारी का कहना है कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री जैसी कोई व्यवस्था सिस्टम में नहीं है।

तकनीक इतनी आगे बढ़ चुकी है कि मुख्यमंत्री दुनिया के किसी भी कोने में हों उनसे सीधे संपर्क और संवाद किया जा सकता है। अगर कोई जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से सीधे संपर्क करके निर्देश प्राप्त किया जाएगा।
विज्ञापन


शिवपाल से मिले अखिलेश
अमेरिका के लिए रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को सुबह लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव से उनके आवास पर मुलाकात की।

इसके बाद यह चर्चा तेज हो गई कि अखिलेश की मौजूदगी में उनके चाचा शिवपाल कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहेंगे लेकिन मुख्यमंत्री सचिवालय ने किसी को कार्यवाहक बनाए जाने की संभावना से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें