विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद से जैसे ही लोगों ने क्षेत्र की बिजली का दुखड़ा रोया, उन्होंने तपाक से कह दिया कि मुझे सीएम बना दो और चौबीस घंटे बिजली ले लो।
मध्यावधि चुनाव से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि लैंड बिल और फूड सिक्योरिटी बिल का वादा पूरा करने से पहले लोकसभा चुनाव नहीं होगा।
दो केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि अटकलों पर विराम लगाने के लिए ऐसा किया गया।
बुधवार सुबह पितौरा स्थित अपने आवास पर विदेश मंत्री जनता से रूबरू हो रहे थे।
बाढ़ वाले इलाकों में तटबंध के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की पहल के बिना यह संभव नहीं। फिलहाल कोशिशें जारी हैं।
उनसे जब पूछा गया कि क्या कर्नाटक जीत से उत्साहित कांग्रेस लोकसभा चुनाव समय से पहले करा सकती है पर उन्होंने कहा कि अभी हमारी सरकार के दो काम बाकी हैं, लैंड बिल और फूड सिक्योरिटी बिल सदन में पारित कराना।
इन वादों के पूरे हुए बिना चुनाव कराना मुश्किल है। दो केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि अटकलों पर विराम लगाने के लिए ऐसा करना पड़ा।
‘पिंजरे में कैद सीबीआई’ को स्वायत्त बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा ओजीएम के गठन के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोर्ट ही नहीं, हम भी मानते हैं कि सिस्टम में सुधार की जरूरत है। इसीलिए कमेटी का गठन किया गया है।