फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि पांच सितंबर तक बढ़ाई

Sun, 25 Aug 2019 12:22 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए आवेदन शेड्यूल जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाकर पांच सितंबर कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि 100 रुपये विलंब शुल्क केसाथ परीक्षार्थियों के विवरण पांच सितंबर तक वेबसाइट पर अपलोड किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन


बोर्ड सचिव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि संस्था के प्रधानाचार्य दसवीं और बारहवीं में परीक्षा शुल्क के साथ पांच सितंबर तक विद्यार्थियों का प्रवेश ले सकते हैं। बोर्ड की ओर से विभिन्न जिलों में बाढ़ के चलते आवेदन में कमी के चलते तिथि आगे बढ़ाई है।

यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी 2020 से प्रस्तावित है। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि पहले कोषागार में शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त और वेबसाइट पर विवरण अपलोड करने की आखिरी तारीख 20 अगस्त रात 12 बजे तक थी। अब इस तिथि को बढ़ाकर पांच सितंबर कर दिया गया है।
विज्ञापन


 यूपी बोर्ड ने वेबसाइट पर विवरण अपलोड करने के बाद चेकलिस्ट के जरिए स्कूल के प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं के नाम, माता-पिता के नाम, जन्म तिथि, विषय, फोटो आदि का मिलान अब छह से 10 सितंबर तक रात 12 बजे तक कर उसे वेबसाइट पर अपडेट कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से जारी सूचना में हिदायत दी गई है कि छात्र-छात्रा के पंजीकरण विवरण पर अभिभावक, कक्षाध्यापक और प्रधानाचार्य भी हस्ताक्षर करेंगे। 

छात्र-छात्रा, माता-पिता के नाम में गलती के लिए अभिभावक, कक्षाध्यापक और प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। 11 से 20 सितंबर के बीच ऑनलाइन विवरण की जांच करके उसमें संशोधन कर सकेंगे, नया विवरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। संस्था प्रधान छात्रों के आवेदन का विवरण 30 सितंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक को भेज दें।

नौवीं-ग्यारहवीं के लिए पंजीकरण भी पांच तक
यूपी बोर्ड सचिव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अब नौवीं-ग्यारहवीं के छात्रों का अग्रिम पंजीकरण पांच सितंबर तक किया जा सकेगा। पहले अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 अगस्त थी। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अग्रिम पंजीकरण शुल्क 50 रुपये के साथ कोषागार में जमा करने की तिथि पांच सितंबर तय की गई है, जबकि छह से 10 सितंबर के बीच छात्र-छात्राओं के नाम, माता-पिता के नाम, जन्म तिथि, विषय, फोटो के विवरण अपलोड किये जा सकेंगे।

11 से 20 सितंबर के बीच ऑनलाइन विवरण की जांच करके उसमें संशोधन कर सकेंगे, नया विवरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। संस्था के प्रधान 30 सितंबर तक पंजीकृत छात्रों के विवरण को जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में जमा करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें