फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Princess of Belgium : बेल्जियम की राजकुमारी आज आएंगी बिजनौर, साथ होंगे 70 विदेशी मेहमान, ये है आने की वजह...

Sun, 02 Mar 2025 06:06 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

छह एएसपी, 15 सीओ, 25 निरीक्षक, 150 दरोगा और करीब 550 सिपाही तैनात किए जाएंगे। 
विज्ञापन
बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकुमारी एस्ट्रिड की अगुवाई में बेल्जियम के करीब 70 लोगों का डेलीगेशन रविवार को बिजनौर चांदपुर मार्ग स्थित एग्रीस्टो मासा कंपनी की फैक्टरी में पहुंचेगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए खाका तैयार कर लिया गया है। गैर जनपदों से भी पुलिस फोर्स की डिमांड की गई है। पहले इस मौके पर सीएम योगी के आने की खबर थी  लेकिन अब उनके आने की संभावना खत्म हो गई हैं। अब मंत्री सुरेश खन्ना ही विदेशी मेहमानों का स्वागत करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक झा, एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, एएसपी देहात राम अर्ज समेत अफसरों के अमले ने एग्रीस्टो फैक्टरी का दौरा किया। सुरक्षा इंतजामों और चल रही तैयारियों पर कंपनी के अधिकारियों से बिन्दुवार चर्चा की। बताया गया कि फैक्टरी परिसर में ही तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। दो हेलीकॉप्टर से बेल्जियम की राजकुमारी और उनका अमला आएगा, जिसमें बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री एवं विदेशी व्यापार एवं अन्य खास मेहमान रहेंगे। दो हेलीकॉप्टर के अलावा बाकी विदेशी बस से कंपनी में पहुंचेंगे। कुल मिलाकर करीब 70 विदेशी आएंगे। 
 

एएसपी सिटी ने बताया कि छह एएसपी, 15 सीओ, 25 निरीक्षक, 150 दरोगा और करीब 550 सिपाही तैनात किए जाएंगे। इस कार्यक्रम को लेकर कंपनी में काम करने वालों का भी सत्यापन कराया गया है।
 
विज्ञापन

ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट
वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर बिजनौर-चांदपुर वाया गंज मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। भारी वाहनों को चांदपुर से अम्हेड़ा या चांदपुर से नूरपुर की ओर से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें