फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : एटा में होगा सत्ता का संग्राम, जनता के मुद्दों पर आज होगी बात, नेताओं से पूछे जाएंगे सवाल

Thu, 25 Nov 2021 01:00 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से होते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज (गुरुवार को) एटा पहुंचेगा। यहां चार विधानसभा सीटें हैं और सभी पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। 
विज्ञापन
एटा, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐतिहासिक रूप से समृद्ध एटा को पहले 'आंथा' कहा जाता था। इसका मतलब 'आक्रामक रूप से जवाब देना' होता है। ऐसी मान्यता है कि यहां के लोग बड़े ही आक्रामक अंदाज में जवाब देते हैं। एटा को 1857 विद्रोह का केंद्र भी माना जाता है। यहां गुरुकुल विद्यालय में प्राचीन यज्ञशाला है। इस यज्ञशाला को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा यज्ञशाला माना जाता है। आवगढ़ के राजा ने यहां एक किला भी बनवाया था। इसके अलावा भगवान शिव का प्राचीन कैलाश मंदिर लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां का पक्षी विहार पर्यटन के लिहाज से काफी प्रसिद्ध है। 
विज्ञापन


2017 विधानसभा चुनाव में यहां की चारों सीट पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया था। जिले में करीब 14 लाख वोटर्स हैं। यहां की राजनीतिक चर्चाएं पूरे प्रदेश में होती है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यहां भी तैयारियां तेज हो गई हैं। ऐसे में 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' यहां के लोगों का मूड जानने आज (गुरुवार को) पहुंचेगा। 

आप भी 'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ सकते हैं। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप वोट करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?
विज्ञापन


कब और कहां होंगे कार्यक्रम?

1. सुबह 10 बजे
चाय पर चर्चा
स्थानः बाबा टी स्टॉल, जीटी रोड

2. शाम 3 बजे
राजनीतिक दलों के अध्यक्षों के साथ चर्चा
स्थानः कचहरी स्थित धरना स्थल

अब तक इन जिलों में हुआ कार्यक्रम
अब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 'अमर उजाला' का यह कार्यक्रम हो चुका है। गाजियाबाद से शुरू हुआ 'सत्ता का संग्राम' मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा होते हुए मैनपुरी पहुंच चुका है। अब अगला पड़ाव एटा है।     

'सत्ता का संग्राम' में क्या होगा खास?
चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। महिलाओं-युवाओं से संवाद होगा और राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है, जहां आप बातों को रख सकेंगे, ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।

विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था
'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रमों में जमीनी स्तर पर हिस्सा लेने वाले दर्शकों और श्रोताओं के लिए विशेष प्रोत्साहन की भी व्यवस्था की गई है।

इस विशेष कवरेज को आप कहां देख सकेंगे?
  • अमर उजाला अखबार और amarujala.com पर आपको कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी।
  • 'सत्ता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे।
  • amarujala.com पर आप कार्यक्रमों को लाइव देख सकेंगे।
  • सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर भी देखे जा सकेंगे।
  • इन सभी कार्यक्रमों के जरिए दर्ज होने वाली जनता की आवाज विशेष रूप से अमर उजाला के पॉडकास्ट "आवाज" पर भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें