फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : बदायूं के लोग आज बताएंगे चुनावी मुद्दे, सत्ता के संग्राम में युवाओं और महिलाओं से बात, नेताओं से सवाल

Mon, 15 Nov 2021 12:50 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं

सार

पश्चिमी यूपी की चार महत्वपूर्ण जिलों से होते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' अब बदायूं पहुंच रहा है। यहां सोमवार की सुबह चाय पर चर्चा के साथ 'सत्ता के संग्राम' का आगाज होगा। दोपहर में युवाओं और महिलाओं से संवाद होगा और फिर शाम को प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं से पूछे जाएंगे सवाल।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश चुनाव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस बदायूं में कभी भगवान बुद्ध ने प्रवचन दिया था, जिसकी धार्मिक पहचान ही सूर्यकुंड हो, वहां की राजनीति का भी अपना अलग ही अंदाज होता है। ऐसे बदायूं में इस बार विधानसभा चुनाव को लेकर क्या मुद्दे होंगे? महिलाएं और युवाओं के लिए कौन से मसले जरूरी हैं? क्या चुनाव में धर्म, जाति या मजहब के नाम पर वोट पड़ेंगे या विकास की बात होगी? उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के पिछले साढ़े चार साल के कार्यकाल में बदायूं को कितना बदला? महिला सुरक्षा, रोजगार के मुद्दों पर लोग क्या सोचते हैं? इन सभी सवालों के जवाब के लिए कल 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बदायूं पहुंचेगा। 
विज्ञापन


आपके पास 'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ने का अच्छा मौका है। यह आपका अपना मंच है, जहां से आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप वोट करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?

कब और कहां होंगे कार्यक्रम? 

1. सुबह 8 बजे
चाय पर चर्चा 
स्थान : गांधी उद्यान

2. दोपहर 12 बजे
आधी आबादी से चर्चा
स्थान : बदायूं क्लब

3. दोपहर 2 बजे
युवाओं से चर्चा 
स्थान : राजकीय डिग्री कॉलेज के बाहर, आवास-विकास

4. शाम 4:30 बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा -  
स्थान : बदायूं क्लब

अब तक इन चार जिलों में हुआ कार्यक्रम
अब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चार जिलों में 'अमर उजाला' का ये कार्यक्रम हो चुका है। गाजियाबाद से शुरू हुआ ये 'सत्ता का संग्राम' मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा और बरेली होते हुए बदायूं पहुंचेगा। 
विज्ञापन


'सत्ता का संग्राम' में क्या होगा खास?
चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। महिलाओं-युवाओं से संवाद होगा और राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच देगा, जहां आप बातों को रख सकेंगे, ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।

विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था
'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रमों में जमीनी स्तर पर हिस्सा लेने वाले दर्शकों और श्रोताओं के लिए विशेष प्रोत्साहन की भी व्यवस्था की गई है।

इस विशेष कवरेज को आप कहां देख सकेंगे?
  • अमर उजाला अखबार और amarujala.com पर आपको कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी।
  • 'सत्ता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे।
  • amarujala.com पर आप कार्यक्रमों को लाइव देख सकेंगे।
  • सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर भी देखे जा सकेंगे।
  • इन सभी कार्यक्रमों के जरिए दर्ज होने वाली जनता की आवाज विशेष रूप से अमर उजाला के पॉडकास्ट "आवाज" पर भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें