महोबा, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, महिलाओं से चुनावी चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
प्रियंका अनुरागी ने कहा कि सरकार को थोड़ा सा कानून दृढ़ बनाना चाहिए ताकि महिलाओं की सुरक्षा ज्यादा हो सके। लोग कानून से डरते ही नहीं। कोई भी कमेंट पास कर देता है, रेप कर देता, छेड़छाड़ कर देता है। इसको लेकर कड़े कानून होने चाहिए। मामले में 10-10 साल तक केस चलता रहता है। मैं चाहती हूं कानून को अच्छा बनाया जाए। प्रियंका ने आगे कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में तो बहुत समस्या है। बार बार पेपर लीक हो जाता है। यहां शिक्षा, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्रों में बहुत कमी है।
आभा गुप्ता ने कहा कि यहां काफी बदलाव हुआ है। यहां के डीएम ने अच्छे काम किए हैं। वहीं, अगर राजनीति की बात करें तो जनता के पास योगी जी जैसा कोई ऑप्शन ही नहीं है। योगी सरकार में सबसे ज्यादा गुंडागर्दी कम हुई है। माफियाओं पर लगाम लगाया गया है। योगी और अखिलेश में किसे आना चाहिए के सवाल पर साधना ने कहा कि अखिलेश यादव भेदभाव का काम करते हैं। वो केवल अपनी जाति के लिए करते हैं लेकिन योगी जी ऐसा नहीं करते।
स्नेहा ने कहा कि यहां पर योगी और अखिलेश यादव की बात चल रही है लेकिन केजरीवाल एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं। मैं एक यूथ हूं और मैं केजरीवाल को सपोर्ट करूंगी क्योंकि दिल्ली में उन्होंने जिस तरह फ्री बिजली, शिक्षा के क्षेत्र में जो काम किए हैं, अच्छा है। नैंसी ने कहा कि ऐसा कोई काम है नहीं जो योगी जी ने नहीं किया है। बेघरों को घर दिया, गांव में सभी को शौचालय दिया, राशन-पानी और बिजली दिया। योगी जी जैसा कोई आएगा भी नहीं। इस स्नेहा ने महंगाई का मुद्दा का मुद्दा उठाया। वहीं, एक छात्रा ने कहा कि भाजपा ने इतना काम किया कि अन्य देशों में भारत का नाम है।