फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: लखनऊ में रोजगार-महिला सुरक्षा पर खुलकर बोले युवा, पढ़िए मुस्लिम छात्रा ने क्या कहा?

Tue, 07 Dec 2021 01:11 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

चाय पर चर्चा के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' युवाओं के बीच पहुंचा। लखनऊ के विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
लखनऊ, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, युवाओं से चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजधानी लखनऊ में आयोजित 'सत्ता का संग्राम' कार्यक्रम में युवाओं ने खुलकर अपनी बात रखी। इस कार्यक्रम में रोजगार, महिला सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। कई युवाओं ने वर्तमान सरकार पर सवालिया निशान उठाए तो वहीं कुछ ने वर्तमान सरकार की तारीफ की। पढ़िए युवाओं ने और क्या कहा? 

विज्ञापन


क्या बोले लखनऊ के युवा?
बीए थर्ड सेमेस्टर के छात्र अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार का जो काम है वो निश्चित रूप से हर युवा को प्रभावित कर रहा है। जैसा कि देखने में आया है कि प्रदेश सरकार की जो विकास की योजनाएं हैं, चाहे वो पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की योजना हो, काशी कॉरिडोर या विद्यार्थियों के लिए ही नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की घोषणा हो और न केवल घोषणा बल्कि उन्हें लागू करके उन मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण भी हो चुका है। इन सब चीजों से युवा प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार पर पूर्ण विश्वास करके एक बार फिर से उन्हें वापस लाने का काम करेंगे। इरफान खान ने कहा कि अभी मेरे भाई ने मेडिकल कॉलेज की बात की है। धूम धड़ाके के साथ मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन हुआ है। वह एक मुक्कमल जिला अस्पताल है लेकिन उसमें केवल पैरासिटामोल मिलता है। उस मेडिकल कॉलेज का क्या फायदा है? 



मुस्लिम छात्रा ने क्यों कहा- कब्र का हाल मुर्दा ही जानता है?
सदफ़ तस्नीम नाम की एक छात्रा ने महिलाओं के मुद्दे पर कहा कि कब्र का हाल मुर्दा ही जानता है। मिशन शक्ति कितना प्रबल है, सभी जानते हैं। इस दौरान इस छात्रा ने कहा कि मेरठ में एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली थी क्योंकि उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई थी और उसके पति ने उसकी नाक काट दी थी। मिशन शक्ति के लॉन्च होने के बाद भी बलरामपुर में रेप की घटना हो जाती है। सदफ़ ने कहा कि यह पहली सरकार नहीं है, जिसमें इस तरह की घटनाएं हो रही हैं लेकिन यह पहली सरकार है, जो रेप की घटना पर पर्दा डालने का काम कर रही है। इस छात्रा ने कहा कि लखनऊ से पूरे प्रदेश का हाल कैसे जान सकते हैं। यहां एक दो जगह को छोड़कर सभी जगह वही हाल है। उधर, प्रफुल्लिका और तृप्ति ने कहा सरकार के कामकाज की तारीफ की और कहा कि यहां हम सुरक्षित महसूस करते हैं। सब ठीक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, युवाओं से चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला
महिला सुरक्षा को लेकर युवाओं ने कही ये बात
बीएससी के छात्र भास्कर कुमार गिरी ने महिला सुरक्षा को लेकर कहा कि अभी कुछ भाइयों ने कहा कि यहां महिलाएं असुरक्षित हैं। मैं कहना चाहूंगा पहले अपनी सोच बदलो और ये लोग खुद सड़कों पर खड़े होकर लड़कियों को घूरते नजर आते हैं और महिला सुरक्षा की बात करते हैं। वहीं, एक छात्र में हाथरस, उन्नांव में हुई घटनाओं का मुद्दा उठाया। वहीं, महिमा शुक्ला नाम की एक छात्रा ने कहा कि वर्तमान सरकार अच्छा काम करी है। 1090, मिशन शक्ति के बाद से कोई लड़का लड़की का पीछा नहीं करता है। रिया कुशवाहा ने कहा कि हां, कुछ घटनाओं के चलते अगर यहां पांच बजे के बाद निकलते हैं तो माता पिता चिंतित रहते हैं। मगर सरकार ने कुछ हद तक किया है पर कमियां हैं।

हमलोगों को सिर्फ लालच देती है सरकार
लावन्या रावत ने कहा कि युवाओं को केवल रोजगार चाहिए। आज हमें इंटरनेट की बहुत जरूरत है क्योंकि सबकुछ इंटरनेट पर ही होता है। हमें इसके नाम पर कुछ नहीं मिला। न फ्री वाई-फाई न कुछ..सरकार हमें एक वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती है और जब काम हो जाता है तब कुछ नहीं। लावन्या ने आगे कहा कि चुनाव नजदीक आने सरकार हमें टैबलेट, स्मार्टफोन का लालच देती है। हमलोगों को पता है आप हमें ललचा रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए कुछ नहीं किया गया है। इस छात्रा ने एंटी रोमियों स्क्वॉड पर सवाल उठाया और कहा कि इसे कोई सक्केस नहीं मिली। इसके नाम पर भाई बहन भी मार खा जाते थे। 

युवाओं ने और क्या क्या कहा?
  • एक छात्र ने कहा कि यूपी सीटेट प्रश्न पत्र लीक मामले में जो आरोपी है उन पर कब बुलडोजर चलेगा?
  • कांची सिंह नाम की एक छात्रा ने कहा कि जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने ऊपर लगे मुकदमों को हटा लेते हैं। ऐसे में हम कैसे विश्वास करें कि आरोपियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की जांच की जाएगी। सिंह ने कहा कि ये लोग वैकेंसी की बात करते हैं। पेपर देने के बाद पता चलता कि ये लीक हो गया। 
  • एक छात्र ने कहा कि जब हमलोग रोजगार की बात करते हैं तो भाजपा वाले मुद्दों को भटका देते हैं। ये लोग राष्ट्रवात, हिंदुत्व पर बात करने लगते हैं। हमें रोजगार चाहिए, महंगाई काबू में हो लेकिन ये लोग इस पर बात नहीं करेंगे। इन लोगों का काम केवल मुद्दों को भटकाना है।
  • शिवम नाम के एक छात्र ने कहा कि पहले तो हमलोगों को राजनीति की बात नहीं करनी चाहिए। हमलोगों को रोजगार चाहिए। 
  • एक युवा ने कहा कि भाजपा को 2017 का संकल्प पत्र याद दिलाया। उन्होंने कहा कि 2017 का भाजपा का संकल्प पत्र है, जिसमें 70 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई है। प्रदेश में 10 विद्यालय-महाविद्यालय की स्थापना करने की बात कही गई है। मैं पूछना चाहता हूं कि कितने विद्यालयों की स्थापना की गई?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें