कन्नौज, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, आधी आबादी से बात
- फोटो : अमर उजाला
महिला सुरक्षा पर उठे सवाल
कन्नौज की महिलाओं ने महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार को घेरा। कुसुम यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार जब से आई है तब से यहां महिलाओं का शोषण किया जा रहा है। इस सरकार में बहुत से लोग पीड़ित व परेशान हैं। यहां कोई विकास नहीं हुआ। यह अमीरों की सरकार है। इस सरकार में गरीबों की कोई मदद नहीं होती। गुड्डी देवी नाम की महिला ने कहा कि मेरे साथ गलत हुआ। थाने में मेरी कोई सुनवाई। हमने थाने से लेकर एसपी ऑफिस तक के चक्कर काट लिए लेकिन मुझे इंसाफ नहीं मिली। मधु कश्यप (वकील) ने कहा कि यहां प्रशासन की लचर व्यवस्था है। पहले लोग थाने आते हैं, इसके बाद एसपी साहब के पास जाते हैं, पर कोई सुनवाई नहीं होती। उन्होंने आगे कहा कि पता नहीं अधिकारियों के ऊपर दबाव होता है या वो सुनना नहीं चाहते.. नहीं पता। यहां लोगों को न्याय दिलाने में काफी देर हो जाती है। सुनीता चौहान ने कहा कि इस सरकार ने महिलाओं को घर से निकलना सिखाया।
उधर, अंगुरी दहारिया ने प्रशासन कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं है। कमजोर वर्ग की महिलाओं की कोई बात नहीं सुनी जाती है। यहां की पुलिस गाली देकर भगा देती है। प्रशासन की व्यवस्था लचर है। महिलाओं को बहुत परेशानी हो रही है। बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा है। अगर कोई महिला थाने में जाती हैं तो उन्हें कोई सहयोग नहीं मिलता। चार में दो मामले में सुना जाता बाकी दो के लिए महिलाएं भटकती रहती हैं। उन्होंने आगे कहा कि खासकर देहात की महिलाएं को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दबी कुचली महिलाएं यहां खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। वहीं, स्नातक की एक छात्रा प्रतीक्षा चौहान ने कहा कि सरकार अच्छी है। सुरक्षा को लेकपर कहा कि उन्हें अब डर नहीं लगता है।
कन्नौज, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, आधी आबादी से बात
- फोटो : अमर उजाला
जोर पकड़ा महंगाई का मुद्दा
महंगाई के मुद्दे पर यहां की महिलाएं खुलकर अपनी बात रखी। कुसुम यादव ने कहा कि इस सरकार में लोग महंगाई से परेशान हैं। किचन चलाना मुश्किल हो गया है। जबरदस्त महंगाई है, हर चीज पर शोषण हो रहा है। वहीं, रिना सिंह ने कहा कि योगी जी ने जो वादे किए थे वे पूरा नहीं हुए। किसानों की परेशानी कोई नहीं सुना रहा है। सुनीता चौहान नाम की एक महिला ने कहा कि काफी समुह चल रहे हैं। उन्होंने बैंक वाले सीसीएल नहीं बना रहे हैं, इसका मुद्दा उठाया।