फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में दहशत फैला रहा था जिला बदर, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। जिलाबदर घोषित किए जाने के बाद भी गांव में रहकर वर्चस्व कायम करने के लिए दहशत फैला रहे आरोपी की ग्रामीणों ने मुखबिरी कर दी। योजना बनाकर पहुंची पुलिस ने बाबूखेड़ा गांव के पास उसका घेराव कर गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर अपराधियों पर नकेल कसने में जुटी माखी पुलिस को शनिवार को सूचना मिली कि बेलसी गांव निवासी कमल सिंह जिलाबदर होने के बाद भी गांव में रहकर लोगों को डरा धमका रहा है। पुलिस ने
बाबूखेड़ा मोड़ के पास उसे पकड़ लिया। पुलिस को देखकर वह भागा, पर कुछ दूरी पर ही दौड़ाकर सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उसे जिलाबदर किया गया था। इसके बाद भी वह गांव में लोगाें में दहशत फैला रहा था। उस पर पूर्व में गंभीर धाराआें में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें