फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवा उद्यमियों को 75 लाख कर्ज

विज्ञापन
एनआईसी में अधिकाररेयों की मौजूदगी में प्रमाणपत्र दिखाते युवा उद्यमी व अन्य लाभार्थी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। ऑनलाइन स्वरोजगार संगम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से युवा उद्यमियों को रोजगार के लिए ऋण वितरित किए। इसमें जिले के भी तीन युवाओं को 75 लाख का कर्ज दिया गया। कई अन्य लाभार्थियों को टूल किट भी वितरित किए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का एनआईसी में सीधा प्रसारण दिखाया गया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत उद्यमी अंकुश साहू को इंटरलॉकिंग ब्रिक के लिए 25 लाख, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में विनोद कुमार को फर्नीचर कार्य के लिए 25 लाख और ओडीओपी वित्त पोषण सहायता योजना में अमन मिश्रा को जरी जरदोजी गारमेंट मैन्यूफैक्चरिंग के लिए 25 लाख का कर्ज दिया। एनआईसी में अधिकारियों ने उद्यमियों को लोन के प्रमाणपत्र दिए। ओडीओपी टूल किट योजना में शारीबा एवं सुल्ताना को जरी जरदोजी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में दर्जी के लिए जूली और हलवाई के लिए संतोषी को टूल किट दिए गए। इस दौरान उपायुक्त उद्योग करुणा राय व अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक पीके आनंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें