फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वीडियो बनाते फंदे से लटक गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित खबर
विज्ञापन


फोटो-28-पवन (फाइल फोटो)।फोटो

29-मृतक के दरवाजे मौजूद परिजन व पड़ोसी। संवाद
पत्नी, फुफेरे भाई सहित अन्य ससुरालियों को ठहराया आत्महत्या का जिम्मेदार
15 दिन पहले झगड़कर मायके चली गई थी पत्नी, न आने से चल रहा था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। मगरवारा गांव में रविवार दोपहर घर के कमरे में वीडियो बनाते-बनाते युवक रस्सी के फंदे से लटक गया। 20 मिनट बाद मां को घटना का पता चला। वीडियो में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी, उसके फुफेरे भाई और अन्य ससुरालियों को ठहराया है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच कर मोबाइल कब्जे में लिया है।
सदर कोतवाली के मगरवारा गांव निवासी सुनील कुमार राठौर ने बताया कि उनका बेटा पवन (30) होर्डिंग बैनर के कारखाने के काम करता था। पिता ने बताया कि करीब 20 दिन पहले बहू रागिनी से बेटे का विवाद हुआ था। उसके बाद कानपुर नगर के बिल्हौर कोतवाली के गांव उत्तरीपुर निवासी मायके के लोग लेकर चले गए थे। उसके बाद से बहू घर नहीं आ रही थी। इससे बेटा परेशान था।
विज्ञापन

पिता के मुताबिक वह रविवार को बाजार गए थे। घर पर मां मधु और बेटा पवन था। दोपहर करीब एक बजे पत्नी ने बताया कि बेटे ने कमरे में रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। उसका मोबाइल चलता मिला है। उसमें एक वीडियो है जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ उसके फुफेरे भाई और अन्य परिजनों को जिम्मेदार ठहरा रहा है।
विज्ञापन

घटना के समय उसकी पांच साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। बहू अपनी बेटी को साथ लेकर नहीं गई थी। चौकी इंचार्ज रविशंकर पांडेय फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच जांच की। मोबाइल को भी कब्जे में लिया है। इकलौते बेटे की मौत से परिजन बेहाल हैं। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। मृतक के पिता ने तहरीर देने की बात कही है। उसी आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें