चकलवंशी। भवानीपुर गांव में पेड़ पर किसान का शव फंदे से लटका मिला। चरवाहों ने उसके भाई को बताया। माखी के भवानीपुर निवासी लालबहादुर (42) खेती करते थे। दूसरे नंबर के भाई राजा बेटा ने बताया कि लालबहादुर दस साल से खेत में झोपड़ी में रहते थे। रविवार शाम छह बजे खेत में पेड़ में गमछे के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बेटे की मौत से मां विद्यावती और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)