फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि साथी की हालत गंभीर है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के गांव कोटरा निवासी हिमांशु (30) पुत्र बबलू धानुक गुरुवार सुबह साथी आसीवन के रसूलाबाद कस्बा निवासी उमेश (28) के साथ रसूलाबाद गया था। घर लौटते समय रसूलाबाद-सफीपुर मार्ग पर कूरेमऊ गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चला रहे हिमांशु की मौत हो गई, जबकि उमेश घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वह खेती करता था। बेटे की मौत से मां धनेश्चवरी, छोटा भाई अर्पित, बहन प्राची बेहाल हैं। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें