फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवक पर चौकी में हमला, सिपाहियों पर सहयोग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। ललऊखेड़ा चौकी के अंदर 21 अगस्त को सीज गाड़ी की पैरवी में गए रामशंकर नामक युवक पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान क्रिटिकल कॉरिडोर टीम में तैनात सिपाहियों ने भी हमलावरों का सहयोग किया, जिससे रामशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पत्नी शशि ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पीडि़त ने बताया कि अपने साथी अनुराग यादव की सीज गाड़ी के एक मामले में पैरवी करने गए थे। वहां गाड़ी को अपना बताने वाला दूसरा पक्ष भी मौजूद था। पहले कहासुनी हुई, फिर दूसरे पक्ष ने अपने साथियों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। रामशंकर का आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी विपक्षियों का साथ दिया और उन्हें बुरी तरह पीटा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण रामशंकर को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी दी है।

कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिली है। दोनों पक्ष गाड़ी को अपना बता रहे हैं, जिसके चलते गाड़ी सीज की गई थी। उन्होंने कहा कि सिपाहियों पर लगे आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें