फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, दो लोग घायल

Mon, 08 Feb 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
दावत में शामिल होने जा रहे बाइक सवार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल लेकर जाते समय एक युवक की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है। थाना पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त बाइक चला रहा युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

अजगैन थानाक्षेत्र के सराय कटियान गांव निवासी तौफीक (27) पुत्र रईस अपने भाई मुश्ताक (22) और मुमताज (19) के साथ रविवार शाम को एक रिश्तेदार के यहां दावत में शामिल होने लखनऊ के मोहनलालगंज थानाक्षेत्र के सिरसा जा रहे थे। असोहा-कांथा मार्ग पर लालाखेड़ा चौराहे के पास सहरांवा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से तीनों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने तौफीक को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके छोटे भाई मुश्ताक और मुमताज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोगों ने बताया कि बोलेरो चालक पुरवा की ओर भाग निकला। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें