फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री कराने पहुंचे युवक को वकीलों ने पीटा

Fri, 01 May 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कचहरी में रजिस्ट्री कराने पहुंचे युवक को पैसों में गड़बड़ी का आरोप लगाकर वकीलों ने पीट दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


गंगाघाट थानाक्षेत्र के गांव देवारा कलां के मजरा सम्भर खेड़ा निवासी रामआसरे ने बताया कि वह शुक्रवार को कचहरी में अपनी कुछ भूमि की रजिस्ट्री कराने आया था। वकील ने रजिस्ट्री कराने से पहले ही रुपयों की मांग की। उसने रजिस्ट्री हो जाने के बाद रुपये देने को कहा तो कहासुनी हो गई।

इसमें मामला हाथापाई तक पहुंच गया। बात अधिक बढ़ने पर पास के कुछ वकील आ गए और पीटने लगे। दर्द से कराह रहे युवक को वहां से गुजर रहे लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर जिला अस्पताल भिजवाया। डाक्टरों ने युवक के शरीर पर गंभीर चोटें होने व एक हाथ में फ्रैक्चर होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें