फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यलो अलर्ट जारी, गर्मी लिखेगी नई कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अप्रैल के बाद अब मई में भी रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ने की आशंका है। जिले में यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने 46 डिग्री तक पारा पहुंचने की बात कही है। रविवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन

अप्रैल में गर्मी ने इस कदर सितम ढाया कि 28 दिन तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा। अब मई के लिए उप्र मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसमें उन्नाव के लिए यलो अलर्ट जारी कर एक सप्ताह तक जिले में भीषण गर्मी और तपिश की आशंका जताई गई है। रविवार को पूर्व और पश्चिम की हवा चलने से उमस के साथ गर्मी रही। सड़कों पर सन्नाटा रहा। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा।
अप्रैल में गर्मी ने 122 साल का रिकार्ड तोड़ा है। मई में भी राजस्थान से आ रही गरम हवा नहीं थमेगी, इसके कारण तापमान में वृद्धि होगी। प्रदेश के सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। उन्नाव में यलो अलर्ट है। इस दौरान तापमान 45 डिग्री से अधिक होगा। मई में गर्मी रिकार्ड तोड़ सकती है। - जेपी गुप्ता, मौसम निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें