फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने सोनिक पावर हाउस का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/सोनिक। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने रविवार दोपहर सोनिक पावर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। ग्रिड से मिल रही बिजली के बारे में पूछा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि लखनऊ से बिजली आपूर्ति की निगरानी की जा रही है। संकट जल्द दूर हो जाएगा।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे सोनिक पावर हाउस पहुंचे। एसडीओ फूलचंद्र ने ऊर्जा मंत्री को कंट्रोल रूम के साथ पावर हाउस में बने विभिन्न सेक्टर दिखाए।
बताया कि 24 घंटे लोड बैलेंस रखा जा रहा है ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो। ऊर्जा मंत्री ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। ऊर्जा मंत्री ने एक्सईएन ट्रांसमिशन डीपी गुप्ता से पिछले माह बिजली आपूर्ति और खपत के बारे में पूछा। एक्सईएन ने बताया कि गर्मी के कारण लोड बढ़ा है। इससे 24 घंटे मॉनीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें