फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में मजदूर की मौत, शव लाया गया घर परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। बेटी की शादी के लिए रुपये कमाने मुंबई गया मजदूर 12वीं मंजिल से नीचे गिर गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली के ग्राम पंचायत तारागढ़ी निवासी राजेश कुमार की बेटी गुड़िया की दिसंबर में शादी होनी है। शादी के खर्च के लिए रुपये कमाने 15 मई को वह मजदूरी करने मुंबई गया था। 25 मई को एक इमारत की बारहवीं मंजिल पर निर्माण कार्य के दौरान शाम लगभग चार बजे पैर फिसलने से राजेश नीचे गिर गया था। इलाज के दौरान रात आठ बजे उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को घर लाया गया। शव देखकर पत्नी शीला, बेटी गुड़िया, किरन, बेटा सचिन व मां राजरानी बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें