फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर की टक्कर से मजदूर की मौत

विज्ञापन
मृतक मुख्तार का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
चकलवंशी(उन्नाव)। शहर से मजदूरी कर घर लौट रहे साइकिल सवार मजदूर को गांव के पास लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के थाना गांव निवासी मुख्तार उर्फ बउवन (35) पुत्र इशहाक मजदूरी कर गुजारा चलाता था। बुधवार शाम वह शहर से मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहा था। गांव के पास बुद्धी तालाब पुलिया के पास लोडर से साइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में मुख्तार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मुख्तार की मौत से पत्नी सोनी, बेटे फैसल व बेटी फौजिया का रो-रोकर बुरा हाल है। मुख्तार की मौत से पत्नी बच्चों के सामने जीविका चलाने का संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें