फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1810 श्रमिकों को पंजाब से लेकर उन्नाव पहुंची ट्रेन

विज्ञापन
उन्नाव स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आए लोगों को जीआईसी मैदान भेजते पुलिस कर्मी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। लॉकडाउन के चलते पंजाब प्रांत में फंसे उन्नाव सहित प्रदेश के 45 अन्य जिलों के 1810 लोगों को लेकर लुधियाना स्टेशन से चली स्पेशल ट्रेन गुरुवार सुबह उन्नाव जंक्शन पहुंची। सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ट्रेन से उतारा गया। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद लंच पैकेट व पानी देकर 48 बसों से सभी को भेजा गया। इसमें 1410 श्रमिक उन्नाव जिले के रहने वाले हैं। सभी को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

पंजाब के अलग-अलग शहरों में फंसे लोगों को लेकर लुधियाना स्टेशन से 24 बोगी की श्रमिक स्पेशल ट्रेन नंबर 04664 गुरुवार सुबह 10 बजे उन्नाव जंक्शन पहुंची। इनमें उन्नाव के अलावा पूर्वांचल, हरदोई, रायबरेली, प्रयागराज, कन्नौज, बाराबंकी, कुशीनगर, जालौन, फर्रुखाबाद सहित 45 जिलों के लोग शामिल हैं। 1810 श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने के लिए 48 बसें लगाई गईं। पंजाब से लौटे श्रमिकों में 1410 उन्नाव जिले के और 400 श्रमिक 44 अन्य जिलों के हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए एक-एक बोगी से उतारा गया। एडीएम राकेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल व सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने जीआईसी मैदान में सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई और बसों में बिठाया। वहीं, दूसरे प्रांतों व राज्यों से लखनऊ जा रही ट्रेनों से उन्नाव जंक्शन पर 43 यात्री उतरे। इन सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए जीआईसी मैदान ले जाया गया। यहां से बसों से रवाना किया गया।
पंजाब के लुधियाना से आई ट्रेन को सुबह 9.30 बजे उन्नाव जंक्शन पहुंचना था लेकिन वह निर्धारित समय से आधे घंटे लेट रही। सुबह 10 बजे वह स्टेशन पहुंची। धूप में यात्रियों को उतारकर जीआईसी मैदान पहुंचाया गया। मैदान में तप रहीं बसों में बैठकर उसके भरने का इंतजार करते रहे। इससे वह परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें