नवाबगंज(उन्नाव)। कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर अजगैन कोतवाली के कुंजपुर के निकट ट्रेन से मजदूर गिर गया। सिर में चोट आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव मुर्दाघर भेजा।
अजगैन कोतवाली के गांव खड़ेहरा निवासी संदीप (21) पुत्र पंचम मजदूरी करता है। सोमवार देर शाम वह मजदूरी कर एलकेएम से वापस लौट रहा था। कुंजपुर कठेरवा के निकट वह ट्रेन से गिर गया। सिर में चोट आने से उसकी मौत हो गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर जीआरपी व सिविल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। घटना सिविल पुलिस के क्षेत्र में होने से उसने शव को मुर्दाघर भेजा। जामा तलाशी में मोबाइल मिलने पर घर वालाें को सूचना दी। मृतक अविवाहित था। वह तीन भाइयों में बड़ा था। बेटे की मौत से मां राजवती व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि ट्रेन से गिरने से मौत हुई है।