दिल्ली पब्लिक स्कूल में पत्रकारों को जानकारी देती प्रधानाचार्या मालिका अरोरा।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। महिला सशक्तीकरण के तहत प्रतिभा को निखारने के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल में 21 फरवरी को ऊर्जा फन फेयर का आयोजन हो रहा है। इसमें महिलाएं अपने हुनर को लोगों को सामने लाएंगी। कार्यक्रम में लोगों को गुदगुदाने के लिए हैप्पी हावर विद क्लाउन सिलर्स की डॉ. शीतल अग्रवाल को भी बुलाया गया है। यहां अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
कॉलेज की प्रधानाचार्या मालिका अरोरा ने बताया कि हमारे विद्यालय में एक्टिविटी आधारित शिक्षण को ही माध्यम बनाया जाता है। कॉलेज में ब्लूम्स टेक्सोनोमी का विशेष प्रशिक्षण शिक्षकों को दिया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अंदर छिपी अलग-अलग प्रतिभाओं को सामने लाना है। क्योंकि नारी परिवार की शक्ति का केंद्र है और अपने परिवार के साथ ही उसे असली शक्ति और पूर्णता प्राप्त होेती है।