फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा, नहीं पहुंचे प्रदर्शनकारी

विज्ञापन
किसान आंदोलन को लेकर रेलवे स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसडीएम अंकित शुक्ला। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। कृषि कानून वापसी की मांग को लेकर देशव्यापी आंदोलन के तहत रेल रोकने की घोषणा के मद्देनजर रेल व जिला प्रशासन सुबह से मुस्तैद रहा। जंक्शन सहित जिले की अन्य स्टेशनों पर आरपीएफ, जीआरपी और पीएसी जवान तैनात रहे। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रेल रोकने के लिए जिले में किसान, राजनीतिक दलों के नेताओं समेत कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

स्टेशन पर सुबह आठ बजे से ही आरपीएफ इंस्पेक्टर एसएन मिश्र व जीआरपी थाना प्रभारी अवनीश कुमार अपने मातहतों सहित मुस्तैद हो गए। स्टेशन के मुख्यद्वार, प्लेटफार्मों व आरक्षण केंद्र सहित अन्य स्थानों पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। पीएसी जवानों की टुकड़ी भी स्टेशन पहुंच गई। आरपीएफ व जीआरपी की महिला आरक्षियों सहित सिविल पुलिस की महिला आरक्षियों को भी स्टेशन परिसर में तैनात कर दिया गया था। एसडीएम अंकित शुक्ल व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने स्टेशन पहुंच कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। पूर्व घोषणा के तहत चार बजे तक कोई भी प्रदर्शनकारी स्टेशन परिसर नहीं पहुंचा। इससे सुरक्षा में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। गंगाघाट, बीघापुर व जैतीपुर सहित जिले के अन्य स्टेशनों पर आंदोलनकारियों को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।
गंजमुरादाबाद। रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर गुरुवार सुबह से ही पुलिस ने स्थानीय किसान नेताओं को घर पर ही नजरबंद कर दिया। हैबतपुर में भाकियू के जिला सचिव ठाकुर प्रसाद यादव, ग्राम लहरापुर में भाकियू के तहसील अध्यक्ष रामसनेही यादव, ग्राम सुल्तानपुर के मजरा गुलाबपुरवा में ब्लाक अध्यक्ष रघुवीर सिंह यादव को पुलिस ने घर से नहीं निकलने दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें