फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की दुकान जेवर देखने के बहाने महिलाओं ने पार किए सोने-चांदी के जवेर

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। सराफ की दुकान पहुंचीं महिलाओं ने देखने के बहाने लाखों के जेवर पार कर दिए। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने कोतवाली में फुटेज के साथ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बे की जिला पंचायत मार्केट में रमेशचंद्र गुप्ता की सराफा की दुकान है। रविवार को दो महिलाएं जेवर खरीदने के लिए दुकान पहुंचीं। दुकानदार सामान दिखाने में व्यस्त हो गया। इसी दौरान एक महिला ने सोने की कील से भरा डिब्बा व दूसरी ने चांदी की पायल पार कर दी। इसके बाद जेवर पसंद न आने की बात कहकर चली गईं। दुकानदार को कील का डिब्बा नहीं दिखा। इस पर रमेशचंद्र ने महिलाओं की तलाश की पर वह नहीं मिलीं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें महिलाएं चोरी करती दिखीं। कोतवाल चंद्रकांत ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें