फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महिलाओं को मिला तिरंगा तैयार करने का कार्य

Tue, 12 Aug 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को तिरंगा तैयार करने का कार्य दिया गया है। इसके एवज महिलाओं को प्रति तिरंगा रुपया दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें सिलाई मशीन भी दी जा रही है।
विज्ञापन

बिछिया ब्लाक की मिशन मैनेजर सोनम सिंह ने बताया कि सिलाई मशीनें महिलाओं को दी जा रही हैं। मंगलवार से तिरंगा झंडा तैयार करने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया जाएगा। बताया कि ब्लॉक को 12 हजार झंडे तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। इस कार्य के लिए करीब 50 महिलाओं को लगाया जाएगा। युद्धस्तर पर काम किया जाएगा। झंडे तीन दिन में तैयार करके देने हैं। इसके लिए महिलाओं को प्रति तिरंगा रुपया दिया जाएगा। इससे तीन दिन में ही प्रत्येक महिला को करीब दो से तीन हजार रुपये की कमाई हो जाएगी। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें