फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बाइक से गिरी महिला, मौत

Wed, 01 Mar 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
बाइक हादसा - फोटो : SELF
विज्ञापन
 मियागंज-संडीला मार्ग पर गड्ढे में उछली बाइक से गिरकर महिला घायल हो गई। जानकारी होने परिजन उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


आसीवन थानाक्षेत्र के पाठकपुर गांव निवासी बालमती (50) पत्नी मेड़ीलाल के भतीजे नारायणपुर गांव निवासी अखिलेश की शादी है। सोमवार शाम वह भतीजे अखिलेश के साथ बाइक से अपने मायके नारायणपुर जा रहीं थी। मियागंज-संडीला मार्ग पर बहादुरपुर गांव के पास बाइक सड़क के गड्ढे में उछली तो पीछे बैठी  बालमती बाइक से सड़क पर गिर गई।

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से महिला को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें